{"_id":"692f4deca15e2257550beca2","slug":"loco-pilots-drove-the-train-while-hungry-did-not-even-eat-in-the-crew-lobby-varanasi-news-c-20-vns1056-1206638-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: भूखे रहकर लोको पायलटों ने चलाई ट्रेन, क्रू लॉबी में भी नहीं खाया खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: भूखे रहकर लोको पायलटों ने चलाई ट्रेन, क्रू लॉबी में भी नहीं खाया खाना
विज्ञापन
रेलवे रनिंग स्टाफ कार्यालय के सामने भूंख हड़ताल कर धरना देते ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएश
मांगों के पूरा न होने से नाराज रनिंग स्टाफ कल तक भूख हड़ताल पर रहेंगे
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। वेतन विसंगति, कामकाज में नियमों का पालन न होने से नाराज लोको पायलटों (ट्रेन ड्राइवर) का 48 घंटे का भूख हड़ताल मंगलवार सुबह 10 बजे शुरू हो गया। भूखे रहकर लोको पायलटों ने ट्रेन चलाया। क्रू लॉबी में चलने वाले मेस में खाना नहीं बना। कैंट रेलवे स्टेशन के पास बनी क्रू लॉबी के सामने नारेबाजी कर रेल कर्मियों ने सरकार से सभी मांगें जल्द से जल्द पूरी करने को कहा।
ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के बैनर तले मंडल अध्यक्ष लालजी यादव, मंत्री केपी यादव की मौजूदगी में लोको पायलटों ने विरोध जताया। केपी ने बताया कि टीए में 25 प्रतिशत बढ़ोतरी के बाद भी माइलेज में नियमानुसार टीए के अनुपात में बढ़ोतरी नहीं की गई। भत्ते को नियमानुसार 70 फीसदी आयकर मुक्त रखा गया। विश्राम की अवधि बढ़ाने, रात्रिकालीन डयूटी को अधिकतम दो घंटे तक सीमित रखने, मेल एक्सप्रेस 6 घंटे और मालगाड़ी के चालकों के लिए 8 घंटे की डयूटी होनी चाहिए। पदाधिकारियों ने मांग पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। एनई रेलवे मजदूर यूनियन के मंडल मंत्री एनबी सिंह, मंडल उपाध्याय राणा राकेश रंजन, प्रियरंजन कुमार सिंह ने समर्थन किया।