फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Locks of two houses broken, jewelry worth lakhs stolen

Varanasi News: दो घरों के ताले टूटे, लाखों के गहने चोरी

Tue, 27 Jun 2023 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Locks of two houses broken, jewelry worth lakhs stolen
फोटो-
विज्ञापन

शंकरपुर और ओडराई गांव के दो घरों को चोरों ने बनाया निशाना
संवाद न्यूज एजेंसी
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के शंकरपुर और ओडराई गांव के दो घरों को सोमवार की रात चोरों ने निशाना बनाया। दो दिनों से बंद पड़े एक मकान का ताला तोड़कर गहने तो दूसरे मकान में घुसकर डेढ़ लाख नगदी और चार लाख के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी रही। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्जकर कार्रवाई में जुट गई।
ओडराई गांव निवासी नीलम तिवारी पिता की तबीयत खराब होने की वजह से दो दिन पूर्व मऊ जनपद स्थित मायके गई थी। रात में चोर चैनल का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। वहां रखे बड़े बक्से और दो छोटे बक्से का ताला तोड़कर गहने चुरा लिए।
विज्ञापन

सुबह जब पीड़िता और उनके परिजन घर पहुंचे तो ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कई गहने चोर ुचुरा ले गए, जो करीब डेढ़ लाख के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरों ने पास के गांव शंकरपुर में सत्यनारायण यादव के घर को भी निशाना बनाया। यहां से चोर डेढ़ लाख नगदी और चार लाख के सोने और चांदी के जेवरात ले भागे। पीड़ित सत्यनारायण यादव और नीलम तिवारी ने तहरीर देकर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही चोरी की घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

इनसेट
पुलिस ने चोर को किया गिरफ्तार
दुबिहा। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के दुबिहा बाजार से मंगलवार को असावर गांव निवासी मोनू राजभर को पुलिस ने धर-दबोचा। चौकी प्रभारी सुरेश मौर्या ने बताया के क्षेत्र के ऊंचाडीह साधन सहकारी समिति से कुछ समय पहले चोरी हुई थी। चोरी में मोनू राजभर आरोपी था। करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बताया कि चोर को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed