फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   lockdown Special train to 1200 workers from Ballot to Ballia all will be home quarantine

1200 मजदूरों को राजकोट से बलिया लेकर पहुंची स्पेशल ट्रेन, सभी होंगे होम क्वारंटीन

Wed, 06 May 2020 04:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 06 May 2020 04:33 PM IST
विज्ञापन
lockdown Special train to 1200 workers from Ballot to Ballia all will be home quarantine
स्टेशन पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला।

राजकोट से मजदूरों को लेकर बलिया रेलवे स्टेशन पर सुबह 8 बजे ट्रेन श्रमिक स्पेशल ट्रेन पहुंची। यहां सभी यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग की गई। ट्रेन में कुल 1200 मजदूर सवार थे। इनमें 650 जो जिले के निवासी थे, उन्हें होम क्वारंटीन कराया गया। 

विज्ञापन

बाकी 550 मजदूर जो आसपास के जिलों के थे, उन्हें रोडवेज की बसों से भेजा गया। ट्रेन में देवरिया, गोरखपुर, मऊ, आजमगढ़, कुशीनगर आदि के मजदूर भी आए हैं। ट्रेन के बलिया रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही व पुलिस अधीक्षक देवेंद्रनाथ भी पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन



जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर पहुंची, अनाउंसमेंट किया गया कि कोई भी ट्रेन से बाहर नहीं निकलेगा। इसके बाद एक-एक बोगी से बारी-बारी से लोगों को बाहर निकालकर उनकी थर्मल स्कैनिंग की गई और नाम आदि के साथ पूरा पता नोट किया गया। इसके बाद उन्हें होम क्वारंटीन के लिए भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान स्टेशन परिसर को पूरी तरह से छावनी में बदल दिया गया था। स्टेशन में न तो किसी को प्रवेश दिया जा रहा था और न ही किसी को बाहर निकलने दिया जा रहा था। मजदूरों ने बताया कि उनसे टिकट का पैसा नहीं लिया गया। यात्रा के दौरान उन्हें जयपुर में भोजन का पैकेट उपलब्ध कराया गया। यहां उनकी जांच के बाद भोजन का पैकेट उपलब्ध कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed