{"_id":"5ec51abb8ebc3e905f482372","slug":"lockdown-special-train-carrying-workers-to-sonbhadra-thermal-screening-sent-to-everyone","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"श्रमिकों को सोनभद्र लेकर पहुंची स्पेशल ट्रेन, थर्मल स्क्रीनिंग कर सभी को भेजा गया घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिकों को सोनभद्र लेकर पहुंची स्पेशल ट्रेन, थर्मल स्क्रीनिंग कर सभी को भेजा गया घर
Wed, 20 May 2020 05:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 20 May 2020 05:25 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन से स्टेशन पहुंचे लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र जिले में बुधवार को नोएडा के दनकौर क्षेत्र से 169 श्रमिकों को लेकर विशेष ट्रेन सुबह करीब 10 बजे आई। ट्रेन को सुबह 8 बजे आना था लेकिन दो घंटे देरी से आई। यहां प्रशासनिक अधिकारियों की देख-रेख में ट्रेन पर सवार श्रमिकों व उनके परिवार के लोगों को उतारा गया।
विज्ञापन
डॉक्टरों की टीमों ने इन सभी मजदूरों और उनके परिजनों की थर्मल स्क्रीनिंग की। इस दौरान एक-एक कर सभी की स्क्रीनिंग कर मौके पर सभी को भोजन का पैकेट दिया गया। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम, एसपी आशीष श्रीवास्तव,अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह, एसडीएम सदर यमनाधर चौहान सहित कई अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मौके पर जिन मजदूरों की स्क्रीनिंग की, उनमें कई बच्चे शामिल थे। दो छोटे बच्चों की स्क्रीनिंग के दौरान तापमान ज्यादा मिलने पर कुछ देर बाद उनकी दोबारा स्क्रीनिंग की गई।
विज्ञापन
इसके बाद उन्हें परिजनों के साथ भेजा गया। इसके पहले भी 8 मई को 1046 लोगों को गुजरात से लेकर विशेष ट्रेन यहां आई थी। उसके बाद बुधवार को विशेष ट्रेन सोनभद्र स्टेशन पर दूसरी बार आई है।