फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lockdown sabarmati Express will come migrant people to jaunpur tonight with 1200 people

यूपी-बिहार के 1200 लोगों को लेकर आज रात जौनपुर आएगी साबरमती एक्सप्रेस, रोडवेज बसों से भेजे जाएंगे घर

Mon, 04 May 2020 03:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 04 May 2020 03:58 PM IST
विज्ञापन
Lockdown sabarmati Express will come migrant people to jaunpur tonight with 1200 people
साबरमती एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला।

गुजरात में फंसे यूपी-बिहार के 1200 लोगों को लेकर साबरमती एक्सप्रेस आज रात नौ बजे जौनपुर पहुंचेगी। सभी यात्रियों को जौनपुर जंक्शन स्टेशन पर उतारा जाएगा। यहां जांच के बाद रोडवेज बसों से उन्हें संबंधित जिले में भेजा जाएगा। शासन से पत्र मिलने के बाद प्रशासन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीएम ने संबंधित जिलों के जिलाधिकारी को पत्र भेजकर इससे अवगत कराया है।

विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद गुजरात में बड़ी संख्या में यूपी, बिहार के लोग फंसे हुए हैं। उनकी ओर से लगातार घर पहुंचाने की मांग की जा रही है। केंद्र सरकार ने स्पेशल ट्रेन के जरिए उन्हें घरों तक भेजने की व्यवस्था की है। इसी के तहत गुजरात के साबरमती से स्पेशल ट्रेन 09313/09414 यूपी-बिहार के विभिन्न जिलों के 1200 यात्रियों को लेकर सोमवार की सुबह रवाना हुई है।
विज्ञापन



रात नौ बजे तक यह ट्रेन जौनपुर पहुंचेगी। यहां रेलवे स्टेशन पर सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके बाद उन्हें रोडवेज बसों के जरिए संबंधित जिलों में भेजा जाएगा। ट्रेन में सर्वाधिक 127 यात्री अमेठी जिले के हैं। इनके अलावा जालौन, औरैया, प्रतापगढ़, गोरखपुर जिलों के यात्रियों की संख्या अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि संबंधित जिलों के डीएम को पत्र भेजकर आने वाले यात्रियों के बारे में अवगत करा दिया गया है, ताकि वह उन्हें रखने के लिए समुचित इंतजाम कर सकें।

50 बसों से भेजे जाएंगे घर
स्पेशल ट्रेन से जौनपुर आने वाले यात्रियों को उनके जिले तक पहुंचाने के लिए रोडवेज की 50 बसें लगाई गई हैं। एआरएम विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश के बाद चालक-परिचालक को मुस्तैद कर दिया गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने सात टीमों को स्वास्थ्य जांच के लिए लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed