फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lockdown in varnasi police receiving call for not feet last three days in phoolpur station

लॉकडाउन: 112 पर आई आवाज- साहब तीन दिन से भूखे हैं, परिवार ने कुछ नहीं खाया, फिर... पुलिस ने पेश की ऐसी मिसाल

Thu, 26 Mar 2020 04:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 26 Mar 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
Lockdown in varnasi police receiving call for not feet last three days in phoolpur station
परिवार को दिया राशन। - फोटो : अमर उजाला।

लॉकडाउन से कई ऐसे लोगों पर परेशानी बड़ गई हैं, जो रोज खाने के लिए पैसे कमाते हैं। ऐसे में अब सारे कारोबार बंद हो गए हैं और उनको काम नहीं मिल रहा है। वाराणसी में कुछ ऐसा ही एक परिवार के साथ हुआ है।

विज्ञापन


वाराणसी के फूलपुर थाने पर फोन आया कि साहब हम लोगों के पास खाने को कुछ नहीं है, हमारा परिवार तीन दिन से भूखा बैठा है। ये सब सुनते ही पीआरबी की गाड़ी उनके घर पहुंची और उन लोगों को थाने ले आई।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के थाना रामपुर गांव निवासी पूनम गुप्ता व सुनील गुप्ता की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। लॉकडाउन की वजह से तीन दिन से उन लोगों के पास खाने को कुछ भी नहीं है, तो उन्होंने डायल 112 पर फोन करके खाने के लिए गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और पीआरबी उसके घर पहुंच कर पूरे परिवार को थाने लेकर आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

फूलपुर थाना पर पहुंचे उन लोगों को सबसे पहले थाना कार्यालय पर तैनात राजेश गुप्ता व रामरतन पटेल आगे आए और मेस में बना खाना खिलाया। उन लोगों को कुछ रुपये नकद व जरूरी राशन की व्यवस्था की। इसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में रही। पुलिस का यह दूसरा रूप देखकर लोग प्रशंसा कर रहे थे।

फूलपुर थाना प्रभारी सनवर अली ने बताया कि पीआरबी पर सूचना मिली कि एक परिवार दो दिन से भूखा है, सूचना पर पहुंची पीआरवी उन लोगों को थाने लाई और उन्हें मेस में बना खाना खिलाया गया और कुछ जरूरी सामान भी दिलाया गया है। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर थाना क्षेत्र में ऐसे लोगों की सूची बनाई जा रही है, जिनके पास खाने को कुछ नहीं है, उनकी मदद की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed