फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lockdown in up police register fir 21 named in case of police assault in mau

लॉकडाउन का पालन कराने गई पुलिस पर किया था हमला, 21 पर एफआईआर

Mon, 04 May 2020 02:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 04 May 2020 02:35 PM IST
विज्ञापन
Lockdown in up police register fir 21 named in case of police assault in mau
FIR

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में 30 अप्रैल को लॉकडाउन का उल्लंघन किए जाने की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस पर मनबढ़ों (दबंगों) ने हमला किया था। इस मामले में सोमवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में 21 लोगों को नामजद किया है।

विज्ञापन

मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के चोरपा खुर्द गांव में 30 अप्रैल को दो दर्जन से अधिक लोग इकट्ठे हो गए थे। उस दौरान गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। सूचना के आधार पर पुलिस गांव पहुंची, तो मौके पर भीड़ को देखा। जो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रही थी।
विज्ञापन



पुलिस ने जब लोगों को समझाया तो मनबढ़ों ने पुलिस पर लाठी और डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। इसमें कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सरायलखंसी डीके श्रीवास्तव ने बताया कि मनबढ़ों ने सिपाहियों की वर्दी फाड़ दी थी। इसको लेकर सिपाहियों की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसपी(मऊ) अनुराग आर्य ने बताया कि जांचो के दौरान रिपार्ट दर्ज की गई है। बाकी कार्रवाई विवेचना के बाद की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed