वाराणसी में फंसे राजस्थान-झारखंड के मजदूरों की घर वापसी, प्रशासन ने आज बसों से भेजे उनके घर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न प्रांतों में फंसे हुए श्रमिक, विद्यार्थी, तीर्थयात्री, पर्यटक व अन्य लोगों को घर भेजने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। गुरुवार को राजस्थान और झारखंड के लोगों को सरकारी बसों के द्वारा निशुल्क उनके प्रदेशों को वापस भेज दिया गया। बुधवार की शाम झारखंड के क्वारंटीन किए गए 76 लोगों को घर भेजा गया था।
राजस्थान के लोग जिन्होंने राजस्थान सरकार की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करवाया था, ऐसे 494 लोगों के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों का इंतजाम किया था। ये बसें संपूर्णानंद संस्कृत यूनिवर्सिटी के खेल मैदान से रवाना हुई थीं।
ऐसे लोगों को समय से पहुंचने के लिए निर्देशित किया गया था। वहां इन सभी की मेडिकल स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद सभी को बसों में बैठाकर राजस्थान के भरतपुर जिले के लिए रवाना कर दिया गया। इसी प्रकार झारखंड के 900 लोगों को घर भेजने के लिए रोडवेज बसों की व्यवस्था कैंट स्थित रोडवेज बस अड्डे पर की गई थी।
थर्मल स्क्रीनिंग के बाद सभी को बसों में सवार किया गया। झारखंड और राजस्थान के अलावा अन्य यात्रियों को आज नहीं भेजा गया। वहीं जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के अनुसार पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए भी उनकी सरकार से वार्ता की जा रही है। जैसे ही व्यवस्था होगी इसकी जानकारी दी जाएगी।