फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Local people should get easy entry in kashi Vishwanath Dham Indy alliance took out procession

Kashi Vishwanath: 'विश्वनाथ धाम में काशीवासियों को मिले सुगम प्रवेश', इंडी गठबंधन ने निकाली यात्रा; कही ये बात

Mon, 10 Jun 2024 04:13 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 10 Jun 2024 04:13 PM IST
सार

Varanasi News: कार्यकर्ताओं ने कहा कि वाराणसी महानगर कांग्रेस की तरफ से जनहित से जुड़े इस मुद्दे को लेकर बार-बार स्थानीय प्रशासन का ध्यानाकृष्ट कराया गया। यहां तक कि हाल ही में जिला प्रशासन ने छह सौ रुपये में विदेशी दर्शनार्थियों को बाबा का दर्शन पूजन करने की भी एक नई योजना बनाई गई, लेकिन काशीवासियों के लिए जिला प्रशासन बिल्कुल खामोशी साधे हुए है।

विज्ञापन
Local people should get easy entry in kashi Vishwanath Dham Indy alliance took out procession
यात्रा के दौरान विभिन्न पार्टियों के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी एक पौराणिक नगरी है। विश्व की सबसे प्राचीन एवं आध्यात्मिक नगरी होने के नाते संपूर्ण भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया भर से लाखों की संख्या में दर्शनार्थी श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करने के निमित्त हर वर्ष काशी आते हैं।

विज्ञापन


लाखों की संख्या में बाहर से आने वाले इन दर्शनार्थियों की वजह से काशी के स्थानीय लोगों को अपने आराध्य बाबा भोलेनाथ का दर्शन-पूजन करने में ढेरों कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। 
विज्ञापन


काशी की जनता की इन परेशानियों को दूर करने के लिए पिछले साल 2023 में वाराणसी महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने तत्कालीन जिला प्रशासन से मिलकर एक जिला प्रशासन से मांग की थी कि वह काशीवासियों को काशी विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के निमित्त विभिन्न द्वारों में से किसी एक द्वार को चिह्नित कर दें, ताकि काशीवासियों को दिन-प्रतिदिन की समस्याओं से मुक्ति मिले और वे बाबा का सुगम दर्शन पूजन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इसके लिए उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में वहां के स्थानीय लोगों को दी गई व्यस्था का हवाला भी दिया। जिला प्रशासन ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के इस प्रस्ताव को स्वीकार भी कर लिया व वाराणसी मंडलायुक्त के नेतृत्व स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ने उज्जैन जाकर वहां की पूरी व्यवस्था का अध्ययन किया।

पुनः वाराणसी में भी स्थानीय लोगों के लिए एक निर्धारित गेट से दर्शन-पूजन की व्यवस्था को लागू करने की बात भी कही, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से उन्होंने काशी की जनता के हित से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे को यह सोचकर नजर अंदाज कर दिया कि कहीं इसका श्रेय कांग्रेस न ले लें।

इंडी गठबंधन के नेताओं का कहना है कि स्थानीय निवासियों को सिर्फ आधार कार्ड दिखाकर प्रवेश करने की अनुमति दी जानी चाहिए।

इंडी गठबंधन की तरफ से स्थानीय जिला ईकाई के सम्मानित सदस्यों ने जिनमें वाराणसी कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आप आदि पार्टियों के सम्मानित नेताओं ने मैदागिन स्थित राजीव चौक स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा स्थल से बुला चौक गेट नंबर चार यानी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर तक पदयात्रा निकाली गई।


इनकी रही उपस्थिति
विष्णु शर्मा, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, गुलशन अंसारी, रमजान अली, मयंक चौबे, सतनाम सिंह, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, प्रमोद वर्मा, पीयूष श्रीवास्तव, रोहित दुबे, संदीप मिश्रा, राहुल गुप्ता, अब्दुल हमीद डोडे, विजय देवल, मनोज सिंह, अमिताभ दीक्षित, रवि जायसवाल, कुंवर बबलू बिंद, शशी सोनकर, विवेक यादव, सौरभ चौरसिया, अनिल पटेल, किशन यादव, गुरु प्रसाद यादव, आजम खान, राजू गुप्ता, रामजी गुप्ता, कृष्णा गौड़, जमील अंसारी आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed