फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Loans of up 6 lakh at 6 percentage interest Mukhyamantri Krishak Samriddhi Yojana launched

यूपी: किसानों को छह लाख तक का ऋण छह फीसदी ब्याज पर, मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ; सजीत प्रसारण

Wed, 23 Sep 2026 06:13 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 23 Sep 2026 06:13 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ किया। योजना के तहत किसानों को कृषि और संबंधित गतिविधियों के लिए छह लाख रुपये तक का ऋण छह प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार का उद्देश्य किसानों को सस्ती दर पर ऋण उपलब्ध कराकर कृषि क्षेत्र में निवेश और आय बढ़ाने को बढ़ावा देना है।

विज्ञापन
Loans of up 6 lakh at 6 percentage interest Mukhyamantri Krishak Samriddhi Yojana launched
मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ। - फोटो : संवाद

विस्तार

लघु और सीमांत किसानों को कृषि एवं इससे जुड़ी गतिविधियों के लिए अब छह लाख रुपये तक का दीर्घकालीन ऋण छह प्रतिशत की प्रभावी ब्याज दर पर मिल सकेगा। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ किया। इसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनपदीय कार्यक्रम में किया गया।

विज्ञापन


कार्यक्रम में सैयदराजा भाजपा विधायक सुशील सिंह सहित सहकारिता विभाग के अधिकारी, बी-पैक्स के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव तथा बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। योजना की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि इसका उद्देश्य किसानों को रियायती दर पर दीर्घकालीन ऋण उपलब्ध कराकर कृषि उत्पादकता और आय बढ़ाने में मदद करना है।

विज्ञापन

योजना के तहत पात्र किसानों को अधिकतम छह लाख रुपये तक का दीर्घकालीन ऋण छह प्रतिशत की प्रभावी ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। समय से ऋण की किस्त जमा करने वाले पात्र किसानों को राज्य सरकार की ओर से ब्याज अनुदान का लाभ भी दिया जाएगा। कृषि के अलावा कृषि आधारित अन्य गतिविधियों और आवश्यक पूंजीगत निवेश के लिए भी ऋण की सुविधा दी जाएगी।

सरकार ने योजना के लिए 384 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। अगले पांच वर्षों में करीब पांच लाख किसानों को योजना का लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है। ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था पर भी जोर दिया गया है।

विज्ञापन

भारत टैक्सी सेवा भी शुरू
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश में भारत टैक्सी सेवा का भी शुभारंभ किया गया। अधिकारियों के अनुसार यह सहकारी मॉडल पर संचालित डिजिटल राइड हेलिंग प्लेटफॉर्म है। सेवा का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित और किफायती परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के साथ चालकों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाना है।

कार्यक्रम में बी-पैक्स अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सचिवों से अपने क्षेत्रों में कृषक समृद्धि योजना का प्रचार-प्रसार करने और पात्र किसानों को योजना से जोड़ने में सहयोग करने को कहा गया। इस दौरान सहकारिता विभाग से जुड़े किसानों और प्रतिनिधियों ने योजना को अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने में सहयोग का भरोसा दिया।

कार्यक्रम में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता रविप्रकाश सिंह, अपर जिला सहकारी अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी, इफको प्रतिनिधि सहित बी-पैक्स के पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed