श्री काशी विश्वनाथ टेंपल ट्रस्ट एप से करें बाबा का लाइव दर्शन, आरती के भी टिकट करा सकेंगे बुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण ने जीवन के साथ ही अध्यात्म को भी बदल दिया है। श्री काशीपुराधिपति का दरबार कोरोना काल में अब पूरी तरह से डिजिटल हो गया है। श्रद्धालु घर बैठे ही दर्शन-पूजन के साथ रुद्राभिषेक तक करा सकते हैं। वहीं एप के माध्यम से बाबा दरबार की मंगला आरती से शयन आरती तक के टिकट भी बुक किए जा रहे हैं।
श्री काशी विश्वनाथ टेंपल ट्रस्ट एप से बाबा का लाइव दर्शन, रुद्राभिषेक, आरती की बुकिंग जारी है। काशी विश्वनाथ धाम के साथ ही मंदिर की व्यवस्थाओं को डिजिटल स्वरूप दिया जा रहा है। गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध एप को डाउनलोड करके कोई भी व्यक्ति अपना अकाउंट बनाकर ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ उठा सकता है। एप के जरिए बाबा के लाइव दर्शन भी भक्त कर सकते हैं।
वहीं श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की वेबसाइट से भी बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है। ऑनलाइन रुद्राभिषेक के लिए सावन के सोमवार को 30 से अधिक भक्तों ने बुकिंग कराई थी। वहीं रोजाना 10-15 की संख्या में ऑनलाइन रुद्राभिषेक कराए जा रहे हैं। एप के जरिए सात सौ रुपये में एक शास्त्री से ऑनलाइन रुद्राभिषेक कराया जा सकता है।
उपलब्धता के आधार पर होगी बुकिंग
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की आरती की बुकिंग उपलब्धता के आधार पर होगी। एप की खासियत यह है कि यह किसी भी तारीख में उपलब्धता के आधार पर आरती दर्शन की उतनी ही बुकिंग स्वीकार करेगा, जितना कि उस तारीख में मंदिर की निर्धारित क्षमता के अनुरूप भक्तों के बैठने की जगह होगी। दरअसल अब तक यह होता रहा है कि मंदिर गर्भगृह के आसपास चारों पहर की आरती में निर्धारित भक्तों की संख्या से ज्यादा टिकटों की बुकिंग कर दी जाती थी।
वाराणसी। मां गंगा की पूजा के लिए श्रद्धालुओं को अब गंगा घाट आने की जरूरत नहीं होगी। श्रद्धालु घर से ही मां गंगा का पूजन और आशीर्वाद ले सकेंगे। मां की भव्य और अद्भुत आरती के दर्शन भी घर बैठे कर सकेंगे। दशाश्वमेध घाट पर गंगा पूजन और आरती को ऑनलाइन करने की तैयारियां की जा रही हैं। एक माह के अंदर श्रद्धालुओं को ऑनलाइन गंगा पूजन और आरती दर्शन की सुविधा मिलने लगेगी। मां गंगा की आरती का ऑनलाइन प्रसारण फेसबुक और युट्यूब पर भी किया जाएगा। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए यह यह निर्णय लिया गया है।
शहर भर में जगह-जगह होंगे लाइव दर्शन
वाराणसी। स्मार्ट सिटी योजना के तहत श्री काशी विश्वनाथ और मां गंगा की लाइव आरती का प्रसारण पूरे शहर में लाइव करने की योजना है। फिलहाल सावन में नौ जगहों पर लगे यूनिपोल से श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन कराया जा रहा है। शहर के सभी प्रवेश मार्गों पर लाइव दर्शन का प्रसारण किया जाएगा।