फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   list of non recognized schools will be prepared in Varanasi

वाराणसी में एक्शन की तैयारी: गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों की तैयार होगी सूची, फर्जी संस्थानों पर कार्रवाई

Mon, 23 Jun 2025 04:09 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 23 Jun 2025 04:09 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में कुल 400 से अधिक माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इनमें 26 राजकीय विद्यालय हैं, जिन्हें सरकार द्वारा सीधे चलाया जाता है। 

विज्ञापन
list of non recognized schools will be prepared in Varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

वाराणसी जिले में शिक्षा विभाग अब उन विद्यालयों की सूची तैयार करने में जुट गया है, जिन्होंने मान्यता नहीं ली है। फर्जी दस्तावेजों के सहारे चल रहे विद्यालयों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिले में हाल ही में दो ऐसे विद्यालयों के मामले सामने आने के बाद, जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने इस दिशा में तेजी से काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


जिले में कुल 400 से अधिक माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इनमें 26 राजकीय विद्यालय हैं, जिन्हें सरकार द्वारा सीधे चलाया जाता है। इसके अतिरिक्त, 106 सहायता प्राप्त विद्यालय हैं, जिन्हें सरकार से वित्तीय सहायता मिलती है और 268 निजी विद्यालय हैं, जो निजी तौर पर संचालित होते हैं। इन मान्यता प्राप्त विद्यालयों के अतिरिक्त, कुछ ऐसे संस्थान भी चल रहे हैं जिन्होंने शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त नहीं की है।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक ने भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों की एक व्यापक सूची तैयार कराई जा रही है। इस सूची में प्रत्येक विद्यालय की मान्यता संबंधी स्थिति स्पष्ट रूप से दर्ज की जाएगी। जो भी विद्यालय बिना मान्यता के चलते हुए पाए जाएंगे, उनकी पहचान कर उनके खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभी तक दो ऐसे विद्यालयों के मामले उनके संज्ञान में आए थे, जिनकी जांच की जा रही है। शैक्षिक सत्र एक जुलाई से शुरू होने वाला है। विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या में वृद्धि हो और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके, इसके लिए शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता आवश्यक है।

इसे भी पढ़ें; Varanasi News: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी बोले, बाबा विश्वनाथ की नगरी में आना हमेशा सुखद होता है

बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय न केवल शिक्षा के मानकों का उल्लंघन करते हैं, बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ करते हैं। ऐसे विद्यालयों की पहचान कर उन्हें बंद कराना विभाग की प्राथमिकता है, ताकि अभिभावकों और छात्रों को धोखा न हो।

इस सूची को तैयार करने के लिए शिक्षा विभाग विभिन्न स्तरों पर काम कर रहा है। विद्यालयों से उनकी मान्यता संबंधी दस्तावेज मांगे जा रहे हैं और पुराने रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। इसके साथ ही, क्षेत्र में कार्यरत शिक्षा अधिकारियों और कर्मचारियों को भी निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में बिना मान्यता के चल रहे विद्यालयों की जानकारी विभाग को उपलब्ध कराएं।

इसे भी बढ़ें; UP News: बलिया में तेज रफ्तार का कहर, बोलेरो की टक्कर से मासूम की मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed