फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   List of inauguration-foundation will be decided after the recommendation of PMO

पीएमओ की संस्तुति के बाद तय होगी लोकार्पण-शिलान्यास की सूची

Fri, 08 Oct 2021 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
List of inauguration-foundation will be decided after the recommendation of PMO
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 अक्तूबर को वाराणसी आगमन सूचना के बाद अब प्रशासन लोकार्पण और शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं की सूची तैयार करने में जुट गया है। पूरी हुई परियोजनाओं के भौतिक सत्यापन के लिए जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेट की तैनाती की है। इसके बाद इस सूची को प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजा जाएगा। वहां से संस्तुति के बाद इस सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। उधर, शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं पर मंथन शुरू किया गया है।
विज्ञापन

दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार की रात समीक्षा बैठक में बताया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्तूबर को वाराणसी आएंगे। सीएम की ओर से सूचना के बाद अब जुलाई से सितंबर तक पूरी हुई परियोजनाओं का सत्यापन शुरू कराया गया है। इसके अलावा शिलान्यास वाली परियोजनाओं को लेकर तैयारी शुरू की गई है। पीएम के संभावित कार्यक्रमों पर भी योजना बनाई जा रही है। इसमें भाजपा की ओर से भी पीएम मोदी के कार्यक्रम प्रस्तावित किए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि पीएम मोदी दीपावली से पहले करीब तीन हजार करोड़ रुपये के परियोजनाओं की सौगात देंगे। यहां बता दें कि इससे पहले 15 जुलाई को पीएम मोदी ने करीब 15 सौ करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया था।
विज्ञापन

इन प्रमुख परियोजनाओं का काम हो गया है पूरा
- राष्ट्रीय राजमार्ग 56 (सुल्तानपुर से वाराणसी खंड)
- राष्ट्रीय राजमार्ग 233 घाघरा ब्रिज से वाराणसी खंड
- राष्ट्रीय राजमार्ग 29 वाराणसी गोरखपुर
- रिंग रोड-2 का पैकेज -1
- बीएचयू में 160 आवासीय भवन
- सर्किट हाउस और बेनियाबाग में भूमिगत पार्किंग
- गोदौलिया से दशाश्वमेध घाट के बीच सड़क का सौंदर्यीकरण
- 10 एमएलडी क्षमता का रामनगर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट
- गंगा गोमती के संगम तट पर स्थित कैथी घाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed