फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   List of 206 examination centers released for board exam

Varanasi News: बोर्ड परीक्षा के लिए 206 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी

Tue, 12 Nov 2024 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
List of 206 examination centers released for board exam
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सत्र 2025 के हाईस्कूल और इंटर की यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों की ऑनलाइन सूची जारी कर दी है। 206 परीक्षा केंद्रों की सूची डीआईओएस कार्यालय में चस्पा कर दी गई है। इन पर 14 नवंबर तक आपत्तियां मांगी गईं हैं। जिला स्तरीय समिति आपत्तियों का निस्तारण कर बोर्ड को डिटेल भेजेगी।
विज्ञापन

आपत्ति के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य को हार्डकॉपी और कार्यालय के ई-मेल के जरिये आवेदन किया जा सकता है। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बोर्ड परीक्षा में जिले के एक लाख 52 हजार 100 परीक्षार्थी शामिल होंगे। हाईस्कूल में 74838 और इंटरमीडिएट में 77262 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। आपत्तियों के निस्तारण के बाद केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा। फिलहाल केंद्रों की सूची जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के सूचना पट्ट पर चस्पा की गई है। जिले में माध्यमिक स्तर के कुल 664 विद्यालयों का संचालन हो रहा है। इनमें 150 वित्तपोषित, 31 राजकीय और शेष स्ववित्तपोषित विद्यालय हैं। इन्हीं में से बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र बनाए जाने हैं। विगत वर्ष बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में कुल 238 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस वर्ष छात्रों की संख्या घटने के कारण परीक्षा केंद्रों की संख्या भी घटा दी गई है। इस बार 32 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed