{"_id":"5deaa0778ebc3e1bbd2627f2","slug":"liquor-store-salesmen-attacked-in-jaunpur-and-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में शराब की दुकान के सेल्समैन पर हमला कर 15 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में शराब की दुकान के सेल्समैन पर हमला कर 15 हजार लूटे
Sat, 07 Dec 2019 12:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 07 Dec 2019 12:09 AM IST
घटना के बाद...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानगंज थाना क्षेत्र के शांतिनगर बाजार में शुक्रवार की रात शराब की दुकान के सेल्समैन पर धारदार हथियार से हमला कर बदमाशों ने 15 हज़ार लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। गम्भीर रूप से घायल सेल्समैन को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया है।
टिकरा गांव निवासी नागेंद्र सिंह 52 शांतिनगर के देसी शराब की दुकान पर सेल्समैन का काम करते हैं। शुक्रवार की रात 10 बजे दुकान बंद करने के बाद वह घर जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते मे तीन लोगों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई करने लगे।
धारदार हथियार से हमला कर दुकान की बिक्री का 15 हज़ार रुपया लूट कर फरार हो गए। चीख पुकार सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने घायल सेल्समैन को अस्पताल पहुंचाया। एसओ उदय प्रताप सिंह ने बताया कि मामले संदिग्ध लग रहा है। तहरीर मिली है। छानबीन कर कार्यवाई की जाएगी।