फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lightning fell on family planting paddy in mau husband dies wife and child serious

Mau News: धान की रोपनी कर रहे परिवार पर गिरी बिजली, पति की मौत, पत्नी और बच्ची गंभीर

Fri, 22 Jul 2022 03:47 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 22 Jul 2022 03:47 PM IST
सार

मऊ जिले के अदरी देहात गांव  निवासी अनिरुद्ध चौहान (35) अपनी पत्नी और बेटी के साथ 
धान की रोपाई कर रहा था। अचानक बिजली गिरने से मौके पर ही अनिरुद्ध की मौत हो गई। वहीं पत्नी और बेटी झुलस गई। 

विज्ञापन
Lightning fell on family planting paddy in mau husband dies wife and child serious
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

यूपी के मऊ जिले में शुक्रवार को धान की रोपनी करने के दौरान वज्रपात एक परिवार पर कहर बनकर टूटा। हादसे में जहां पति की मौत हो गई वहीं पत्नी और उनकी बच्ची झुलस गए। घायलों को  ग्रामीणों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां दोनों की हालात गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


 कोपागंज थाना क्षेत्र के अदरी देहात गांव  (नव पुरवा) निवासी अनिरुद्ध चौहान (35) पुत्र हरिनंदन चौहान शुक्रवार दोपहर धान की रोपनी करने गया था। उसकी पत्नी गीता देवी और पुत्री रंजना खेत में हाथ बंटा रही थी। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। खेत से बाहर निकलने से पहले बिजली गिर गई।
विज्ञापन


चपेट में आने से अनिरुद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी और बेटी गंभीर रूप से झुलस गई। चीखपुकार सुनकर आसपास खेत में काम कर रहे ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना देकर झुलसी-मां बेटी को आननफानन जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष कोपागंज अमित मिश्रा ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के दो पुत्र और दो पुत्री हैं। वह मजदूरी और किसानी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed