{"_id":"643428eefdc37c95890de586","slug":"light-and-sound-show-will-show-the-culture-and-civilization-of-kashi-varanasi-news-c-20-vns1013-148799-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: लाइट एंड साउंड शो से दिखेगी काशी की संस्कृति और सभ्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: लाइट एंड साउंड शो से दिखेगी काशी की संस्कृति और सभ्यता
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन और जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने सोमवार को शहर में कराई जा रही जी-20 सम्मेलन की तैयारियों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि जो भी तैयारियां बच गई हैं, उन्हें युद्ध स्तर पर पूरा कराएं।
जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर ने सारनाथ और हस्तकला संकुल लालपुर में जी-20 के लिए कराई जा रही तैयारियां देखीं। सारनाथ में दोनों अधिकारियों ने संग्रहालय, धमेख स्तूप तथा वहां होने वाले लाइट एंड साउंड शो का सिस्टम देखा। हस्तकला संकुल के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि तैयारी ऐसी हो कि यहां चलने वाले लाइट एंड साउंड शो के माध्यम काशी की संस्कृति और सभ्यता का अलौकिक प्रदर्शन हो। टीएफसी स्थित हैंडीक्राफ्ट शोरूम में रखी बनारसी बुनकरी विद्या के कीमती नमूनों को देखा। जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को कहा कि किसी भी रास्ते पर गंदगी न दिखे, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
वन कंट्री वन स्कूल के लिए 40 विद्यालयों का चयन
जी-20 सम्मेलन के तहत वाराणसी आने वाले 20 देश के मेहमानों का उनकी सभ्यता और भाषा में स्वागत करने के लिए 20 माध्यमिक व 20 कॉन्वेंट स्कूलों का चयन किया गया है। इसके लिए बच्चों को तैयार किया जा रहा है। सीडीओ हिमांशु नागपाल ने बताया कि सभी विद्यालयों के सामने देश का नाम अंकित होगा। साथ ही विद्यालयों में संबंधित देश की संस्कृति पर कार्यक्रमों की तैयारी करते हुए गोष्ठि, व्याख्यान, क्विज, पोस्टर पेंटिंग, चित्रकला, नृत्य संगीत आदि कार्यक्रम कराए जाएंगे।