{"_id":"60814b0947050b4cdb639590","slug":"license-will-not-be-made-in-rto-till-may-1-amid-corona-crisis-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : कोरोना संकट के बीच आरटीओ में एक मई तक नहीं बनेगा लाइसेंस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी : कोरोना संकट के बीच आरटीओ में एक मई तक नहीं बनेगा लाइसेंस
Thu, 22 Apr 2021 03:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 22 Apr 2021 03:38 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संकट के बीच ड्राइविंग लाइसेंस के काम को एक मई तक रोक दिया गया है। इसमें लर्निंग लाइसेंस से लेकर लाइसेंस से जुड़े सभी काम स्थगित किये गए हैं। परिवहन आयुक्त के इस आदेश को वाराणसी में 23 अप्रैल से लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
परिवहन आयुक्त ने कोविड-19 महामारी के प्रसार के रोकथाम के लिए प्रदेश के सभी जनपदीय परिवहन कार्यालय में शिक्षार्थी लाइसेंस, ड्राइविंग लाइसेंस और लाइसेंस संबंधी सभी सेवाओं पर रोक लगाई है। आवेदकों द्वारा 23 अप्रैल से 1 मई तक बुक कराए गए स्लाट को 15 मई से रिशिडयूलिंग किए जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
23 अप्रैल से 1 मई तक कार्यालय में लाइसेंस संबंधी समस्त कार्य (शिक्षार्थी लाइसेंस, ड्राइविंग लाइसेंस और लाइसेंस संबंधी सभी सेवाएं) स्थगित रहेंगे। एआरटीओ प्रशासन सर्वेश चतुर्वेदी ने बताया कि लाइसेंस के लिए टाइम स्लॉट पर रोक लगा दी है। 23 अप्रैल से 1 मई तक के स्लॉट 15 मई के बाद बुलाये जाएंगे।
विज्ञापन