फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   License issued to those without boats, boatmen are wandering

Varanasi: बिना नाव वालों के पास लाइसेंस और नाव वाले दर-दर भटक रहे, क्या है पूरा मामला ?

Thu, 11 Aug 2022 09:50 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 11 Aug 2022 09:50 AM IST
सार

मणिकर्णिका घाट के आसपास रहने वाले कुछ लोगों को बिना नाव के ही लाइसेंस जारी कर दिया गया है। वहीं जिनको जरूरत है उन्हें लाइसेंस जारी नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन
License issued to those without boats, boatmen are wandering
boat - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम कार्यालय में संभव के तहत होने वाली जनसुनवाई में बुधवार को नगर आयुक्त प्रणय सिंह को फरियादियों ने समस्याएं बताईं। इस दौरान अतिक्रमण और बिना किसी नाव के लाइसेंस जारी करने आदि समस्याएं आईं। नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने समस्याओं से जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


सुंदरपुर निवासी सोमारू ने शिकायत किया कि उनके पड़ोसी ने उनके घर के सामने बने सड़क एवं सार्वजनिक कुआं के आसपास अतिक्रमण कर लिया है। आने-जाने में परेशानी होती है। बताया कि 20 फीट की सड़क अब आठ फीट की हो गई है। इससे पहले दो बार इसकी शिकायत कर चुके हैं। उसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


वहीं मणिकर्णिका घाट निवासी रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने शिकायत किया कि जलासेन घाट व मणिकर्णिका घाट के आसपास रहने वाले कुछ लोगों को बिना नाव के ही लाइसेंस जारी कर दिया गया है। वहीं जिनको जरूरत है उन्हें लाइसेंस जारी नहीं किया जा रहा है। इस बारे में दो बार शिकायत की गई। लेकिन अभी तक समस्या का कोई समाधान नहीं निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed