Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Library burnt accident due to short circuit in varanasi fire brigade brought under control

Varanasi News: लाइब्रेरी जलकर खाक, शार्ट सर्किट से हुआ हादसा, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू; लाखों का नुकसान

Fri, 07 Jun 2024 08:41 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 07 Jun 2024 08:41 AM IST
सार

Varanasi News: दुकान के मालिक जयप्रकाश ने बताया कि लाइब्रेरी में 5-6 लड़कों का लैपटॉप और किताब रखा हुआ था। इसके आलावा कुछ दस्तावेज भी रखे हुए थे। मौके पर पहुंची एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी को आग बुझाने में 50 मिनट का समय लगा। फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया कि आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट लग रहा है। अभी आग पर काबू पा लिया गया हैं।

विज्ञापन
Library burnt accident due to short circuit in varanasi fire brigade brought under control
आग लगने के बाद का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर में उसे समय अफरातफरी मच गई। जब गोल्ड आर्चीज कंप्यूटर लाइब्रेरी में भीषण आग लग गया। आग इतना भयानक थी कि उसकी लपटें कमरे के बाहर निकल रही थीं। पड़ोस में रहने वाले लोगों में शोर मचा तो आसपास की भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोग आग बुझाने में लग गए और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी। घटना भोर के 3 बजे की बताई जा रही है। 

विज्ञापन


लाइब्रेरी में शार्ट-सर्किट से लगी आग की सूचना के 10 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर चौकी इंचार्ज सीर गोवर्धनपुर भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


लाइब्रेरी के मालिक जयप्रकाश ने बताया कि वह अपने सहयोगियों के मदद से कंप्यूटर इंस्टिट्यूट और लाइब्रेरी चलाते हैं। उन्होंने बताया कि हम लोग प्रतिदिन रात को यहीं रूकते थे। लेकिन आज किसी कारण से कोई नहीं रूका था। आग से हमारा लाखों का नुकसान हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed