फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Less auspicious time, Shehnai will not resonate in May and June

Varanasi News: शुभ मुहूर्त कम, मई व जून में नहीं गूंजेगी शहनाई

Wed, 10 Jan 2024 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Less auspicious time, Shehnai will not resonate in May and June
वाराणसी। इस साल शादी के शुभ मुहूर्त कम पड़ रहे हैं। जनवरी, फरवरी व मार्च में ही सबसे ज्यादा 39 शादी के मुहूर्त हैं। बाकी माह में 28 ही लग्न बन रहे हैं। जबकि 23 साल बाद शुक्र के अस्त होने से मई व जून में शहनाई नहीं गूंजेगी। सबसे कम अप्रैल व अक्तूबर में 11 है। हालांकि नवंबर में नौ मुहूर्त है। इस बार कुल 67 दिन ही लग्न बन रहे हैं। 23 साल बाद ऐसी स्थित आई है।
विज्ञापन

पंचांगों के अनुसार इस बार साल के शुरू में तीन माह में ही शादी के मुहूर्त बन रहे हैं। बाकी माह में पांच से नौ ही लग्न है। सबसे अधिक 20 मुहूर्त फरवरी में है। ज्योतिष विद् विमल जैन, आचार्य दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री व आचार्य शुभम मिश्र के अनुसार सन् 2000 में भी मई और जून में विवाह मुहूर्त नहीं थे। शुक्र के अस्त होने के कारण विवाह का आयोजन नहीं हो सके थे। इस साल भी यही स्थित है। शुक्र के उदित होने के बाद ही जुलाई में मुहूर्त शुरू होंगे। पिछले साल कुल 81 दिन विवाह मुहूर्त थे, जबकि इस बार मांगलिक कार्यों के लिए कुल 67 दिन ही शुभ मुहूर्त हैं।
विज्ञापन


ये है माहवार शुभ मुहूर्त
जनवरी में 16, 17, 20, 21, 22, 27, 28. 29, 30, 31, फरवरी में 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8,12, 13, 14,17, 18, 19, 23, 24, 25, 26, 27, 29, मार्च में 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 11, 12, अप्रैल में 18, 19, 20, 21, 22, जुलाई में 3, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, अक्टूबर में 3, 7, 17, 21, 23, 30, नवंबर में 16, 17, 18, 22, 23, 24, 25, 26, 28 मुहूर्त की तिथि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed