फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lekhpal should immediately measure disputed land of Holika varanasi DM said in thana samadhan divas

Varanasi: होलिका के विवादित जमीन की लेखपाल तत्काल पैमाइश कराएं, थाना समाधान दिवस पर DM ने की जनसुनवाई

Sat, 11 Feb 2023 02:51 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 11 Feb 2023 02:51 PM IST
सार

थाना समाधान दिवस पर वाराणसी के डीएम शनिवार को सारनाथ थाने पहुंचे। जनसुनवाई के दौरान खालिसपुर स्थित प्लाट नं - 211 पर होलिका लगाने के विवाद की शिकायत उनके सामने आई। उन्होंने सुनवाई कर विवाद के निस्तारण की रिपोर्ट तलब की। 

विज्ञापन
Lekhpal should immediately measure disputed land of Holika varanasi DM said in thana samadhan divas
सारनाथ थाने में जनसुनवाई करते वाराणसी के डीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के जिलाधिकारी एस. राजलिंगम शनिवार को थाना समाधान दिवस के दौरान सारनाथ थाने पहुंचे। थाने में प्राप्त लंबित शिकायतों की पड़ताल उन्होंने रजिस्टर मंगा कर की। जनसुनवाई के दौरान सारनाथ क्षेत्र के खालिसपुर स्थित प्लाट नं - 211 पर होलिका लगाने के विवाद की शिकायत उनके सामने आई।

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने सुनवाई कर विवाद के निस्तारण की रिपोर्ट तलब की। साथ ही, क्षेत्र के लेखपाल को जमीन के विवाद का निस्तारण कराने के लिए तत्काल नापी कराने, जगह के वास्तविक स्वामी का पता करने और कब्जेदार के बारे में जानकारी देने को कहा। इसके अलावा रुपनपुर के भूमि जांच में गड़बड़ी की शिकायत के निस्तारण का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया।

विज्ञापन

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

जिलाधिकारी ने कहा कि थाना दिवस पर आने वाली शिकायतों का पुलिस और प्रशासन के अधिकारी संयुक्त रूप से प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराएं। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले पुलिस और प्रशासन के कर्मी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि प्रत्येक माह के दूसरे व चौथे शनिवार को प्रदेश के सभी थानों में समाधान दिवस का आयोजन कराया जाता है। थाना समाधान दिवस में पुलिस अधिकारियों के अलावा राजस्व विभाग के अधिकारी पहुंचकर जन समस्या सुनते हैं और समस्याओं को संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा समाधान कराया जाता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed