{"_id":"6002da56651ac57070442322","slug":"lekhpal-arrested-for-trying-to-sexual-asaulyed-a-child-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में बच्ची से दुष्कर्म करने की कोशिश में लेखपाल गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में बच्ची से दुष्कर्म करने की कोशिश में लेखपाल गिरफ्तार
Sat, 16 Jan 2021 05:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 16 Jan 2021 05:51 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने गिरफ्तार किया।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश में पुलिस ने लेखपाल को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि लेखपाल बच्ची के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की, जिससे जान बचाकर बच्ची घर की छत से कूद रही थी, जिसे ग्रामीणों ने देख लिया।
विज्ञापन
लेखपाल हुकुलगंज में अपने मकान में परिवार के साथ रहता है। इस समय परिवार के सभी सदस्य बाहर गए हुए हैं और वह घर में अकेला रह रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, 12 साल की बच्ची घर छत से अचानक कूद रही थी, उसे किसी तरह बचाया गया।
विज्ञापन
आरोप है कि लेखपाल शनिवार की सुबह डांस कंपटीशन में हिस्सा दिलाने के लिए घर पर बच्ची को ले गया था। बच्ची का कहना है कि उसको मारा-पीटा भी गया। इसके बाद उससे दरिंदगी की कोशिश की। मौका पाकर बच्ची ने लेखपाल को कमरे में बंद कर दिया और छत से कूदने का प्रयास किया।
विज्ञापन
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पांडेयपुर चौकी इंचार्ज ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।