फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lecture on the novel 'Kolkata to France'

Varanasi News: उपन्यास कोलकाता टू फ्रांस पर हुआ व्याख्यान

Thu, 20 Aug 2026 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Lecture on the novel 'Kolkata to France'
वसन्त महिला महाविद्यालय के फ्रेंच विभाग में कॉलेज सभागार में आयोजित व्याख्यान में जापान के प्र
वसंत महिला महाविद्यालय राजघाट में समकालीन लेखिका शुमोना सिन्हा के उपन्यास कोलकाता टू फ्रांस पर व्याख्यान हुआ। बृहस्पतिवार को सभागार में जापान स्थित ओकायमा यूनिवर्सिटी के फ्रेंच प्रो. लोईक रनौ ने कहा कि शुमोना सिन्हा का उपन्यास सिर्फ एक भौगोलिक दूरी तय करना नहीं बताता बल्कि यह उस संपूर्ण सांस्कृतिक और भाषाई नेटवर्क के टूटने की कड़ी की पीड़ा को समझाता है। इससे ही किसी व्यक्ति की मूल पहचान जुड़ी होती है। फ्रेंच विभाग की ओर से कार्यक्रम हुआ। प्राचार्य प्रो. अल्का सिंह ने स्वागत किया। अध्यक्षता डॉ. संदीप कुमार पांडेय ने की। लेखिका शुमोना सिन्हा ने कहा कि उन्होंने अपनी मूल भाषा बांग्ला या अंग्रेजी के बजाय फ्रांसीसी भाषा को अपने लेखन का माध्यम चुना। यह उपनिवेशवाद के खिलाफ एक राजनीतिक और भाषाई हस्तक्षेप है। धन्यवाद ज्ञापन फ्रेंच विभाग की शिक्षिका साक्षी सिंह ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed