फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Learning recovery plan to make up for loss in studies

वाराणसी: कोरोना काल में पढ़ाई में हुए नुकसान की भरपाई के लिए लर्निंग रिकवरी प्लान, उच्च प्राथमिक स्तर के बच्चों को मिलेंगे 500 रुपये

Tue, 08 Feb 2022 01:01 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 08 Feb 2022 01:01 AM IST
सार

शिक्षकों व छात्रों को ऑनलाइन मोड से भी जोड़े रखा जाएगा। शिक्षकों को प्रशिक्षण और बच्चों की लर्निंग रिकवरी के लिए पढ़ाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
Learning recovery plan to make up for loss in studies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

कोरोना काल में बंद स्कूलों की वजह से बच्चों की पढ़ाई को नुकसान न हो, ऐेसे में लर्निंग रिकवरी प्लान तैयार किया गया है। सत्र 2022-23 में इसे लागू कर बच्चों की पढ़ाई में हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी। इसमें शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों को भी शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन


चुनाव के बाद नये सत्र से स्कूलों में अभियान शुरू होगा। कक्षा एक से तीन व आगे की कक्षाओं के लिए अलग-अलग प्लान तैयार किए गए हैं। लर्निंग रिकवरी प्लान के तहत सत्र 2022-23 की शुरुआत में उच्च प्राथमिक स्तर के बच्चों को 500 रुपये की धनराशि दी जाएगी। ताकि  उन्हें शिक्षा में मदद मिल सके। एनसीईआरटी बच्चों के लिए ब्रिज कोर्स भी कराएगा। 
विज्ञापन


ऑनलाइन की आदत भी रहेगी

शिक्षकों व छात्रों को ऑनलाइन मोड से भी जोड़े रखा जाएगा। शिक्षकों को प्रशिक्षण और बच्चों की लर्निंग रिकवरी के लिए पढ़ाई जारी रहेगी। निष्ठा, दीक्षा, कंटेंट सेंडिंग, स्कूल, मोहल्ले का उपयोग होता रहेगा। इसका उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के नुकसान से उबारना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा में सुधार के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। बच्चों, शिक्षकों के साथ अभिभावकों को भी जोड़ा जाएगा। नए सत्र में बच्चों की पढ़ाई के लिए कई बदलाव दिखेंगे। 

- राकेश सिंह, बीएसए, वाराणसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed