फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Leader take broom for photography in varanasi

'बापू हम शर्मिंदा हैं, बनारस अभी तक गंदा है', फोटो खिंचवाने के लिए नेताओं ने लगाई झाड़ू 

Wed, 03 Oct 2018 10:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 03 Oct 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
Leader take broom for photography in varanasi
झाड़ू लगाते भाजपा नेता - फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छता मिशन की शुरुआत वाराणसी से की थी। बावजूद इसके लोगों की दिनचर्या में सफाई अभी शामिल नहीं हो पा रही है। कई जगहों पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं के आस-पास भी गंदगी मिली, जबकि उनकी जयंती पूरा देश मना रहा है।
विज्ञापन


एक ओर भाजपा नेता फोटो खिंचवाने के लिए झाड़ू लगा रहे थे तो दूसरी ओर कांग्रेस नेता संकल्प दिलाने और गोष्ठियों तक सीमित रहे। ऐसे में हमें महापुरुषों से माफी मांगनी चाहिए कि बापू हम शर्मिंदा हैं, शहर अभी तक गंदा है। एक ओर भाजपा बापू और शास्त्री के विचारों के साथ खड़ी है तो दूसरी ओर कांग्रेस उनको अपनी थाती मानकर कार्यक्रम कर रही है।
विज्ञापन


बीते 27 सितंबर को रामनगर में शास्त्री के पैतृक आवास को स्मृति भवन और संग्रहालय का लोकार्पण राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किया था। स्मृति भवन के  आस-पास इलाकों के हालात बेहतर नहीं हैं। बेनियाबाग स्थित गांधी चबूतरा के आस पास सफाई का कोरम पूरा किया गया। यहां जो लोग सफाई करने आए थे, बाद में वे ही पानी पीकर बोतलें फेंककर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन्होंने स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाया उनके घरों के आसपास गंदगी 

Leader take broom for photography in varanasi
फैली गंदगी - फोटो : amar ujala

 मैदागिन स्थित शास्त्री प्रतिमा के पास थोड़ी सफाई की गई लेकिन आसपास की नालियों में गंदगी पड़ी रही। राजनीतिक पार्टियों के नेता केवल चेहरा चमकाने में लगे हैं जबकि शहर को चमकाने की दिशा में ठोस काम नहीं किया जा रहा है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा का कहना है कि वर्तमान सरकार ढोंग कर रही है। ये केवल फर्श पर झाड़ू लगाते हैं। झाड़ू लेकर फोटो खिंचवा रहे हैं। टाउनहाल जैसे ऐतिहासिक स्थल की सफाई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की। 150वीं जयंती पर भाजपा और संघ कार्यकर्ता दूर दिखे।

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि आम जनमानस के भीतर स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाई जा रही है। बीते चार साल में काफी बदलाव हुआ है। आने वाले समय में और भी बदलाव दिखेंगे। स्वच्छता निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। अब लोग कूड़ा इधर-उधर फेंकने से बचते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत 25 दिसंबर 2014 को काशी के अस्सी घाट से की थी। इसके बाद पूरे देश में स्वच्छता की मुहिम बीते चार सालों से चल रही है। इसके बाद भी स्वच्छता अभियान परवान नहीं चढ़ पा रहा है। बीते 15 दिनों से स्वच्छता ही सेवा की अभियान की शुरुआत भाजपा ने की थी। इसका समापन दो अक्तूबर को वृहद सफाई अभियान चलाकर किया गया।
 

उल्टे राष्ट्रीय ध्वज के सामने महानगर अध्यक्ष ने लगाई झाड़ू

Leader take broom for photography in varanasi
पीछे लगा उल्टा राष्ट्रीय ध्वज - फोटो : amar ujala
उधर, भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि का एक फोटो खूब वायरल हुआ। इस फोटो में टाउनहाल में सफाई अभियान के तहत महानगर अध्यक्ष झाड़ू लगा रहे थे। उनके पीछे राष्ट्रीय ध्वज उल्टा लगा था। केसरिया पट्टी नीचे और हरी पट्टी ऊपर रही।

इस बारे में महानगर अध्यक्ष ने कहा कि टाउनहाल की व्यवस्था नगर निगम ने की थी। इसकी जानकारी मुझे भी शाम को हुई। जब फोटो वायरल हुआ। दरअसल गांधी प्रतिमा के पीछे पेड़ में वह झंडा लपेटा हुआ था, इसलिए दिखाई नहीं पड़ा। हम लोग सफाई में इतने लीन रहे कि बाकी चीजों पर ध्यान ही नहीं गया। पार्टी की ओर से प्रतिमा का स्नान कराने के बाद सफाई कराई गई। 

चिराग तले अंधेरा वाली कहावत गांधी-शास्त्री जयंती पर चरितार्थ

एक ओर भाजपा नेता और जनप्रतिनिधि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के कई कार्यक्रमों में रहे। सफाई अभियान चला रहे थे लेकिन चिराग तले अंधेरा वाली कहावत गांधी-शास्त्री जयंती पर चरितार्थ हुई।

परेड कोठी स्थित भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव के घर के सामने बने पार्क में गंदगी थी। पार्क में प्लास्टिक की थैलियां बिखरी थीं। कोल्हुआ विनायका स्थित दक्षिणी के विधायक व प्रदेश के राज्यमंत्री डा. नीलकंठ तिवारी के घर के पास भी गंदगी मिली। घर की ओर जाने वाले रास्ते पर कूड़े का कंटेनर रखा था। इसमें कूड़ा भरा था और आसपास भी बिखरा था।  

महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के रमाकांत नगर कालोनी स्थित घर के पास गंदगी मिली। गली के मोड़ पर ट्रांसफार्मर के पास गंदगी के बीच छुट्टा पशु बैठे थे। गुलाब बाग स्थित भाजपा कार्यालय के पास जरूर साफ सफाई मिली। कार्यालय के सामने दुर्गा पूजा पंडाल बनाने का सामान रखा था और पंडाल का निर्माण चल रहा था।

भाजपा कार्यालय के सामने उत्तरी विधायक रवींद्र जायसवाल का कार्यालय था। जहां बेसमेंट में जाने वाले रास्ते पर गंदगी थी। उत्तरी विधायक के खोजवां स्थित घर के सामने दूसरी तरफ गंदगी पड़ी थी। शिवाजी नगर स्थित कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव के घर के सामने पार्क के पास लगे ट्रांसफार्मर के पास पेड़ की सूखी डालियां और पत्ते पड़े थे।
 

स्वच्छता निरंतर चलने वाली प्रक्रिया


भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि स्वच्छता निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। हम लोगों के प्रयास से धीरे धीरे लोगों में बदलाव आ रहा है। लोग अब कूड़ा नियत स्थान पर फेंकते हैं। मैं एक कार्यक्रम के सिलसिले में इलाहाबाद आया हूं।

भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि का कहना है कि  हम लोग आम जनमानस में जागरूकता फैलाने के लिए स्वच्छता अभियान चला रहा हैं। 15 दिनों तक स्वच्छता ही सेवा अभियान के जरिए लोगों को जागरूक किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed