फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Leader of Opposition in Jaunpur Ramgovind Chaudhary targeted the Uttar Pradesh government, said inflation increased

जौनपुर में नेता प्रतिपक्ष बोले: उत्तर प्रदेश में सरकार ने किया विनाश कार्य, महंगाई को मिला बढ़ावा

Fri, 03 Sep 2021 06:31 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: हरि User Updated Fri, 03 Sep 2021 06:31 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा, उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार ने चौमुखी विकास कराया। लेकिन, अब ये सरकार ने लगभग पौने पांच साल में प्रदेश का विनाश किया। 
 

विज्ञापन
Leader of Opposition in Jaunpur Ramgovind Chaudhary targeted the Uttar Pradesh government, said inflation increased
प्रेसवार्ता करते नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी। (बीच में) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने शुक्रवार को जौनपुर में कहा कि उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार ने चौमुखी विकास कराया। लेकिन, अब ये (यूपी) सरकार ने लगभग पौने पांच साल में प्रदेश का विनाश किया। सरकार ने एक भी नेक कार्य नहीं किया। वह पॉलीटेक्निक चौराहा स्थित एक होटल में पत्रकारों से शुक्रवार को बातचीत कर रहे थे।  

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने सपा के शासनकाल में कराए गए विकास कार्यों को गिनाया। साथ ही कहा कि सपा ने अंतरराष्ट्रीय मॉल भी बनवाया था, जिसे इस सरकार ने बेचने का काम किया है। बिना किसी का नाम लेते हुए नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला। कहा कि अपने संकल्प पत्र में किए गए घोषणाओं का एक भी काम सरकार ने नहीं किया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अब लोग तुलना कर रहे हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनाने में जनता सहयोग करेगी। 
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह के निधन के बाद श्रद्धांजलि न देने जाने पर अभी भी सियासत हो रही है। जिसपर नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने सफाई देते हुए कहा कि अखिलेश यादव बाहर थे। लेकिन, उनके प्रतिनिधि के तौर पर मैं नेता विरोधी दल गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

‘दूरदर्शी नेता थे डा. केपी यादव और ओम प्रकाश श्रीवास्तव’

नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी शुक्रवार को गो सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. केपी यादव व पूर्व मंत्री ओम प्रकाश श्रीवास्तव के घर गए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये दोनों नेता दूरदर्शी थे, जिनके निधन से पार्टी को गहरा दुख है। 

राम गोविंद चौधरी सबसे पहले मियांपुर स्थित पूर्व मंत्री ओम प्रकाश श्रीवास्तव के घर गए। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके बेटे अधिवक्ता मनोज श्रीवास्तव और परिवार अन्य सदस्यों को ढांढस बढ़ाया। इसके बाद वह धर्मापुर स्थित उत्तरगावां गए। जहां डा. केपी सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके बड़े बेटे विवेक रंजन यादव व उनकी पत्नी कमला यादव को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर केपी यादव जैसे कर्मठ व योग्य नेता को खोने का गम पूरी पार्टी को है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed