फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   lbs hostel student protest main gate close singh dwar of bhu in varanasi

शांत नहीं हो रहा बीएचयू का माहौल, सिंह द्वार बंद कर देर रात से धरने पर छात्र, कर रहे ये मांग

Fri, 15 Nov 2019 12:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 15 Nov 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
lbs hostel student protest main gate close singh dwar of bhu in varanasi
विरोध प्रदर्शन में छात्रों ने कुलपति के खिलाफ निकाली रैली। - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू कैंपस में एलबीएस और बिरला हॉस्टल के छात्रों के बीच मारपीट, पत्थरबाजी के गरमाया माहौल शुक्रवार को भी शांत नहीं हुआ है। देर रात तक एलबीएस के छात्र सिंह द्वार को बंद कर धरना देते रहे और सुबह भी छात्रों का धरना जारी रहा। इस दौरान बीएचयू के वर्तमान और पूर्व छात्रों ने कालेज से निकाले गए छात्रों के समर्थन में कुलपति पर मनमाना फैसला करने का आरोप लगाते हुए बड़ी संख्या में छात्रावास परिसर में इकट्ठा होकर रैली निकाली। छात्रों की मांग है कि निकाले गए छात्रों की फिर से बहाली की जाए और उन पर की गई सभी कार्रवाई को स्थगित किया जाए।
विज्ञापन


हालांकि बीएचयू प्रशासन भी छात्रों से बातचीत कर धरना प्रदर्शन खत्म कराने की कोशिश कर रहा है, मगर पुलिस द्वार हास्टल में घुसकर पीटे जाने के बाद से ही छात्र आक्रोशित हैं और जिम्मेदारों पर कार्रवाई को लेकर अडिग हैं। विवाद को देखते हुए भारी सुरक्षा बल को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


दरअसल, गुरुवार को सुबह साढ़े 11 बजे एलबीएस और बिरला हास्टल के छात्रों में मारपीट और पत्थरबाजी के बाद से माहौल गरमा गया है। इस दौरान करीब आधे घंटे दोनों तरफ से जहां पत्थरबाजी होती रही, वहीं एलबीएस हॉस्टल से पेट्रोल बम भी चले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद एलबीएस हॉस्टल में घुसकर पुलिस ने कमरों की तलाशी ली तो 15 बाहरी छात्र मिले। छात्रों का आरोप है कि पुलिस ने कमरे में घुसकर पिटाई की है। उधर पुलिस को हॉस्टल की छत पर एक तमंचा भी मिला। कुछ दिन पहले दोनों हॉस्टलों के छात्रों के बीच मैत्री भवन चौराहे पर मारपीट को मुख्य वजह बताई जा रही है।

विश्वविद्यालय परिसर में सुबह 11 बजे दोनों हॉस्टल के बीच पथराव से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद सुरक्षा कर्मियों ने एलडी गेस्ट हाउस चौराहा और नरिया चौराहे पर ही लोगों को रोक दिया। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही मैत्री जलपान गृह चौराहे पर दोनों हॉस्टल के छात्रों के बीच मारपीट हुई थी, तभी से माहौल गरम चल रहा था।

गुरुवार सुबह भी बिरला छात्रावास चौराहे पर किसी बात को लेकर दोनों गुटों में कहासुनी हुई और फिर मारपीट भी शुरू हो गई। इसके बाद जैसे ही छात्र हॉस्टल पहुंचे तो विवाद बढ़ गया।

आरोप है कि एलबीएस हॉस्टल की छत से पत्थरबाजी के साथ ही बिरला हॉस्टल पर पेट्रोल बम भी फेंके गए। इधर पुलिस क अधिकारियों के मुताबिक एलबीएस हॉस्टल से छात्रों ने पुलिस पर भी पत्थरबाजी की। कई बार समझाने के बाद जब छात्र नहीं माने तो चीफ प्रॉक्टर के साथ पुलिस एलबीएस हॉस्टल के अंदर घुसी। हॉस्टल के वार्डेन के साथ एक -एक कमरे की तलाशी ली गई।

इस दौरान हॉस्टल के छात्रों ने पुलिस पर कमरे में घुसकर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए इसका विरोध किया। उनका कहना था कि कमरे में पढ़ रहे छात्रों को भी पुलिस ने पीटा। माहौल जब नहीं शांत हुआ तो सीआईएसफ बुलानी पड़ी। एलबीएस हॉस्टल कराने की भी तैयारी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed