फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lay the investment process on the ground: Rakesh Sachan

निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारें: राकेश सचान

Sat, 18 Mar 2023 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Lay the investment process on the ground: Rakesh Sachan
फोटो..
विज्ञापन


निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारें: राकेश सचान
संवाद न्यूज एजेंसी

वाराणसी। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की परियोजनाओं को धरातल पर लाया जाए। वाराणसी से निवेश के तमाम प्रस्ताव मिले हैं। अब निवेशकों से संपर्क करके इसे अमल में लाया जाए। यह कहना है प्रदेश के एमएसएमई व खादी ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान का।

वह शुक्रवार को सर्किट हाउस में निवेश परियोजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। उपायुक्त उद्योग मोहन कुमार शर्मा ने जानकारी दी और बताया कि 23 विभागों से 448 एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं। 1,37 लाख करोड़ के निवेश के प्रस्ताव आए हैं। अब अलग-अलग विभाग निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने में जुटे हैं। उन्होंने जिला उद्योग प्रोत्साहन व उद्यमिता विकास केंद्र से संबंधित विभागीय ऋण योजनाओं की भी जानकारी दी और बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत 354 लाख का लक्ष्य मिला था। अब तक 597 लाख आवेदकों को ऋण उपलब्ध कराया जा चुका है। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत 267.72 लाख के सापेक्ष 292.35 लाख व एक जिला एक उत्पाद के तहत 450 लाख के सापेक्ष 552.96 लाख का ऋण उपलब्ध कराया जा चुका है। इससे पहले मंत्री राकेश सचान ने रेशम विभाग, खादी ग्रामोद्योग आयोग, हथकरघा व वस्त्र उद्योग आदि योजनाओं की समीक्षा की। संयुक्त आयुक्त उद्योग उमेश कुमार सिंह ने कहा कि हर योजना का लक्ष्य हासिल करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed