फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lawyer and constable fight on road at ballia

बीच सड़क पर अधिवक्ता और सिपाही में जमकर मारपीट, मची अफरा तफरी

Mon, 29 Jan 2018 06:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बलिया Updated Mon, 29 Jan 2018 06:34 PM IST
विज्ञापन
Lawyer and constable fight on road at ballia
वकीलों ने कोतवाली पर किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बलिया शहर में कचहरी रोड पर सोमवार की दोपहर उस वक्त अफरातफरी मच गई जब लोगों ने एक सिपाही और वकील आपस में मारपीट करते देखा। कभी सिपाही वकील पर हावी तो कभी वकील सिपाही के उपर हावी। मौके पर मौजूद अधिवक्ताओँ ने उन्हें छुड़ाया और सिपाही पर कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली को घेर लिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे एसपी और एएसपी समेत वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता कराया। किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर आदि नहीं दी गई है। बताया जाता है कि सोमवार दोपहर 12 बजे कचहरी रोड स्थित एक चाय की दुकान पर एक मुकदमे में पैसे के लेनदेन के मामले को लेकर दोनों के बीच पहले बहस हुई और फिर मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन


दोनों को झगड़ते देख सड़क पर लोगों की भीड़ जुटने लगी और तरह तरह की चर्चा करने लगे।  बलिया के पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि अधिवक्ता व सिपाही के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। यह जांच का विषय है। फिलहाल दोनों पक्षों में वार्ता होने के बाद सुलह समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed