{"_id":"682eac1ec609708c2e013d6b","slug":"late-night-bike-and-scooter-collided-head-on-bike-rider-died-mourning-at-the-house-of-the-deceased-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: देर रात बाइक स्कूटी की आमने-सामने टक्कर, बाइक चालक की मौत, मृतक के घर मातम का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: देर रात बाइक स्कूटी की आमने-सामने टक्कर, बाइक चालक की मौत, मृतक के घर मातम का माहौल
Thu, 22 May 2025 10:16 AM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 22 May 2025 10:16 AM IST
सार
तेज रफ्तार का कहर देर रात देखने को मिला जब बाइक और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना में बाइक चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के घर में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलुआघाट पहाड़ियां मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात करीब 1बजे बलुआघाट जाल्हूपुर की तरफ से वाराणसी की ओर आ रहे बाइक सवार गौरा कलां बाजार के समीप सामने से आ रहे एक स्कूटी से टकराते हुए सड़क पर गिर पड़े। जिसमें बाइक चालक शिवम कुमार पाण्डेय 25वर्ष निवासी भोपतपुर बड़ागांव वाराणसी की घटना स्थल पर मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को शिवपुर मर्चरी भेजा। दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आशापुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने बताया कि बाइक में दो शराब की शीशी भी बरामद हुई है । इससे लगता है ये नशे में बाइक चला रहे थे। जिससे दुर्घटना हुई है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जायेगी। मृतक के परिजनों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली सभी मौके पर पहुंचे घर पर मातम का माहौल है।
विज्ञापन