फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Last phase of Mission Indradhanush begins in varanasi children and pregnant women will be vaccinated

Varanasi: मिशन इंद्रधनुष का अंतिम चरण शुरू, टीकाकरण से छूटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को लगेगा टीका

Mon, 09 Oct 2023 06:33 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 09 Oct 2023 06:33 PM IST
सार

वाराणसी जिले में टीकाकरण से छूटे पांच साल तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए सोमवार से मिशन इंद्रधनुष अभियान के तीसरे और अंतिम चरण की शुरुआत हो गई। पांच वर्ष तक के 15455 बच्चों एवं 2448 गर्भवती के टीकाकरण का लक्ष्य है। 

विज्ञापन
Last phase of Mission Indradhanush begins in varanasi children and pregnant women will be vaccinated
सीएचसी चौकाघाट बच्चे को पोलियो की दवा पिलाते वाराणसी के सीएमओ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले में टीकाकरण से छूटे पांच साल तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए सोमवार से मिशन इंद्रधनुष अभियान के तीसरे और अंतिम चरण की शुरुआत हो गई। 14 अक्टूबर तक यह अभियान चलेगा। टीकाकरण से छूटे पांच वर्ष तक के 15455 बच्चों एवं 2448 गर्भवती के टीकाकरण का लक्ष्य है। इस दौरान अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर बच्चों को टीका लगाए जाने के साथ ही उन्हें इसके फायदे भी बताए जाएंगे।

विज्ञापन


सीएचसी चौकाघाट के नियमित टीकाकरण बूथ से चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण वाराणसी मंडल की अपर निदेशक डॉ मंजुला सिंह व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी ने सोमवार को सघन मिशन इंद्रधनुष  के तीसरे व अंतिम चरण का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने नवजात शिशुओं को पोलियो की दवा पिलाई। बूथ पर कई बच्चों को मीजल्स-रूबेला सहित अन्य टीके भी लगाए गए।

विज्ञापन

टीका लगने के बाद आए बुखार तो घबराएं नहीं

इसके अतिरिक्त सभी आठ ब्लॉक स्तरीय सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों (सीएचसी-पीएचसी) व स्वास्थ्य केन्द्रों पर भी तीसरे चरण की शुरुआत की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 डॉ मंजुला ने परिजनों से अपील की कि अपने घर के आसपास के परिजनों को पांच वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण कराने के लिए पीएचसी-सीएचसी जाने के लिए प्रेरित करें। सीएमओ डॉ संदीप चौधरी ने कहा कि कोई भी बच्चा छूटा हो तो उसका टीकाकरण अवश्य कराएं। सभी टीके पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं। टीका लगने के बाद सामान्य बुखार हो सकता है लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed