फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Last Monday of Sawan 2021: Shiva Devotees gathered darshan for Kashi Vishwanath Rudraksh adorned Baba

सावन का अंतिम सोमवार: काशी विश्वनाथ के दरबार में दर्शन को उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब, बाबा का किया गया रुद्राक्ष श्रंगार

Mon, 16 Aug 2021 09:38 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 16 Aug 2021 09:38 AM IST
सार

रुद्राक्ष के दाने से बाबा की झांकी सजाई गई है। मंदिर परिसर को भी रुद्राक्ष से सजाया गया है। इसे प्रसाद स्वरूप भक्तों में वितरित भी किया जा रहा है। श्रद्धालुओं के लिए कराई गई बैरिकेडिंग में रेड कार्पेट बिछाया गया है।

विज्ञापन
Last Monday of Sawan 2021: Shiva Devotees gathered darshan for Kashi Vishwanath Rudraksh adorned Baba
अंतिम सोमवार को बाबा का किया गया रुद्राक्ष श्रंगार, और दर्शन को लाइन में लगे भक्त। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वाराणसी में काशी विश्वनाथ के दरबार में दर्शन के लिए अंतिम सोमवार को भक्तों का रेला उमड़ पड़ा है। रविवार रात से ही जलाभिषेक और दर्शन के लिए शिवभक्तों की लाइन लगना शुरू हो गई थी। सुबह में मंगला आरती के बाद दर्शन आरंभ हो गए। वहीं, अंतिम सोमवार को बाबा विश्वनाथ का रुद्राक्ष श्रंगार किया गया है।

विज्ञापन


रुद्राक्ष के दाने से बाबा की झांकी सजाई गई है। मंदिर परिसर को भी रुद्राक्ष से सजाया गया है। इसे प्रसाद स्वरूप भक्तों में वितरित भी किया जा रहा है। श्रद्धालुओं के लिए कराई गई बैरिकेडिंग में रेड कार्पेट बिछाया गया है।
विज्ञापन


अंतिम सोमवार और श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर में प्रवेश और निकास के लिए मंदिर प्रशासन की ओर से मजबूत तैयारी की गई है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसलिए मंदिर प्रशासन द्वारा सभी प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर और थर्मल स्कैनिंग करने की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए सभी श्रद्धालुओं को मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा रहा है।

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की मनाही
मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल, पेन, घड़ी, पेन ड्राइव आदि को लेकर मंदिर में न आएं। इन्हें पहनकर आने वाले लोगों के सामान को सुरक्षा की दृष्टि से एक स्थान पर उतरवाकर रख दिया जा रहा है। दूसरा मंदिर परिसर में किसी विग्रह, दीवार या रेलिंग को स्पर्श करने को कहा गया है।

छह घंटे पर होगा सैनिटाइजेशन
मंदिर परिसर को हर 6 घंटे पर सैनिटाइज किया जाएगा। आपात स्थिति के लिए चिकित्सक और एनडीआरएफ की टीम भी तैनात है। पेयजल से लेकर खोया पाया केंद्र, पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी लगाया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शौचालय बनवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed