फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Largest mall and hotel of country will build in varanasi

बनारस में बनेगा देश का सबसे बड़ा मॉल और होटल, इस कंपनी ने की पहल

Sun, 09 Sep 2018 10:46 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 09 Sep 2018 10:46 AM IST
विज्ञापन
Largest mall and hotel of country will build in varanasi
demo pic
बनारस में देश का सबसे बड़ा मॉल और होटल बनाने को लेकर बातचीत चल रही है। एक अंतरराष्ट्रीय कंपनी के श्रीलंका, ओमान और इंडिया के प्रबंध निदेशक ने बनारस के डीएम सुरेंद्र सिंह से मुलाकात कर प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन


मॉल के निर्माण के लिए कपंनी ने कई जगहों पर जमीन चिह्नित किया है और इस महीने के अंत तक इस पर निर्णय कर सकती है। बदल रहे बनारस में विकास की असीम संभावनाओं के चलते अंतरराष्ट्रीय कंपनियों का रुख इस ओर होने लगा है। अंतरराष्ट्रीय कंपनी लूलू कोच्चि में देश का सबसे लंबा मॉल बना चुकी है।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय कंपनी लूलू कंपनी वाराणसी में अपना प्रोजेक्ट शुरू करेगी। कंपनी कई दिनों से वाराणसी में सर्वे करा रही थी। यहां मॉल और होटल की असीम संभावनाओं के चलते कंपनी की ओर से देश का सबसे बड़ा मॉल बनाने का निर्णय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में कंपनी के निदेशक अनंथ एवी ने डीएम सुरेंद्र सिंह से शुक्रवार को मुलाकात की और कंपनी के प्रस्ताव की जानकारी दी। डीएम ने प्रशासन की ओर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। डीएम ने बताया कि कंपनी ने विशाल मॉल और होटल के निर्माण का निर्णय किया है। कई जगह पर जमीन चिह्नित की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed