फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   large part of a dilapidated house Collapsed in Chetganj varanasi laborer killed and one injured

Varanasi: मरम्मत के दौरान जर्जर मकान की छत गिरी, मलबे में दबे दो मजदूर, एक मौत, दूसरा घायल

Wed, 15 Feb 2023 10:27 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 15 Feb 2023 10:27 PM IST
सार

वाराणसी के चेतगंज क्षेत्र अंतर्गत बाग बरियार सिंह कॉलोनी में बुधवार दोपहर बाद जर्जर मकान का बड़ा हिस्सा जमींदोज हो गया। हादसे में विजय राजभर (19) नामक मजदूर की  मलबे में दबकर मौत हो गई।  

विज्ञापन
large part of a dilapidated house Collapsed  in Chetganj varanasi laborer killed and one injured
जर्जर मकान का बड़ा हिस्सा ढहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के चेतगंज मुहल्लेे में गुलाबो देवी मंदिर के पास बाग बरियारपुर मोहल्ले में बुधवार को एक पुराना मकान भरभरा कर गिर गया। इसमें एक मजदूर की मौत हो गई है और एक घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर जिलाधिकारी एस राजलिंगम अस्पताल पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। 

विज्ञापन


चेतगंज थाना क्षेत्र के बाग बरियार सिंह में गायत्री देवी पुराने मकान की मरम्मत करवा रही थी। चौबेपुर निवासी आजाद और विजय काम कर रहे थे। इसी दौरान मकान की छत गिरने से काम कर रहे दोनों मजदूर दब गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चेतगंज थाना प्रभारी ने लोगों के सहयोग से मलबे से मजदूरों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


इसमें विजय की मौके पर मौत हो गई, जबकि आजाद को घायलावस्था में मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसीपी चेतगंज शिवा सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एनडीआरएफ जवान भी पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। घटनास्थल के पास गली संकरी होने से रेस्क्यू टीम को दिक्कत हुई। किसी तरह पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों की मदद से वहां से मलबा हटवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवार को मिलेगी आर्थिक सहायता

large part of a dilapidated house Collapsed  in Chetganj varanasi laborer killed and one injured
घायल से मिलने अस्पताल पहुंचे डीएम - फोटो : अमर उजाला

हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी एस राजलिंगम मौके पर पहुंचे और निरीक्षण के दौरान एडीएम सिटी व पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली। इसके बाद सीधे अस्पताल पहुंचे और घायल मजदूर का हाल जाना और डॉक्टर से उसकी स्थिति के बारे में पूछा। उन्होंने मृतक के घरवालों को सूचना देने का निर्देश दिया। परिवार को आर्थिक सहायता आदि उपलब्ध कराने की कार्यवाही की जा रही है। दोनों मजदूर ब्लाक चिरईगांव, गांव राजापुर थाना चौबेपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। 

वीडीए उपाध्यक्ष ने मौके की जांच की
वीडीए उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर मौके पर मौजूद लोगों से निर्माण कार्य की जानकारी ली। जिस पुराने मकान की मरम्मत कराई जा रही थी, उसी के पास एक और पिलर खड़ाकर मकान बनवाया जा रहा था। वीडीए उपाध्यक्ष ने मौजूद विभागीय टीम से निर्माण कार्य की जांच कराने को कहा।

हादसों का सबब बने इमारतों पर कब होगी कार्रवाई

large part of a dilapidated house Collapsed  in Chetganj varanasi laborer killed and one injured
जर्जर भवन - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी नगर निगम की ओर से साल 2022 में ही जर्जर भवनों को चिह्नित किया गया। इसमें सभी जोनल क्षेत्रों को मिलाकर कुल 404 भवन ऐसे हैं, जो कभी भी गिर सकते हैं। लापरवाही का आलम यह है कि इन भवनों के चिन्हांकन के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। चेतगंज में मकान के मरम्मत के दौरान हुए हादसे में एक बार फिर नगर निगम की लापरवाही उजागर हुई है। 

जिले में पिछले दो महीनों में दो बड़े हादसे भवन गिरने के कारण हुए हैं। इन घटनाओं के बाद भी नगर निगम, विकास प्राधिकरण और जिला प्रशासन की नींद नहीं टूटी है। नगर निगम की सूची के अनुसार सबसे अधिक 189 जर्जर भवन कोतवाली जोन में हैं। इसी प्रकार दशाश्वमेध जोन में 143, आदमपुर जोन में 18, भेलूपुर जोन में 14 और वरुणापार जोन में कुल 40 भवन हैं।

हाल ही में मकानों के गिरने से हुए जानलेवा हादसों के बाद भी प्रशासन की ओर से कोई खास पहल होती नहीं दिख रही है। प्रशासन हादसों का शिकार हुए लोगों के परिजनों को केवल मुआवजा बांट कर औपचारिकता पूरी करता दिख रहा है। यदि इन भवनों पर कार्रवाई नहीं हुई आगामी दिनों में ऐसे और भी अप्रत्याशित हादसे होने की संभावनाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed