फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   land freed by varanasi police which was Illegal possession by daband related to society who offered Bhog Prasad to Baba Vishwanath

वाराणसी: बाबा विश्वनाथ को भोग प्रसाद अर्पित करने वाली सोसाइटी की जमीन को पुलिस ने कराया मुक्त, 19 साल से था दबंग का कब्जा

Sun, 08 May 2022 11:54 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 08 May 2022 11:54 AM IST
सार

बाबा विश्वनाथ को भोग प्रसाद अर्पित करने वाली  दक्षिण भारत की एक प्रतिष्ठित सोसायटी की करीब सवा एकड़ जमीन पर दबंग ने 19 साल से कब्जा कर रखा था। सोसायटी के लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस आयुक्त को की थी। 
 

विज्ञापन
land freed by varanasi police which was Illegal possession by daband related to  society who  offered Bhog Prasad to Baba Vishwanath
सोसायटी की जमीन से हटाया गया अवैध कब्जा - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

श्री काशी विश्वनाथ को भोग और पुष्प अर्पित करने वाली दक्षिण भारत की सोसाइटी श्री काशी नाटकोंट्टई नगर क्षतरम की 240 करोड़ रुपये कीमत की 62 हजार वर्गफीट जमीन सिगरा पुलिस ने रविवार को कब्जा मुक्त कराया। करीब 19 साल से कब्जा वाली इस जमीन को दबंगों से मुक्त कराने के लिए सोसाइटी के लोगों ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की थी। पुलिस की मदद से कब्जामुक्त होने के बाद वहां सोसाइटी के लोगों ने पूजा पाठ भी किया।

विज्ञापन


दरअसल, सोसाइटी के लोगों ने पिछले दिनों पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश से मिलकर शिकायत की थी कि वर्ष 2003 में अवैध एग्रीमेंट के जरिए कुछ लोगों ने इस पर कब्जा कर लिया। पुलिस जांच में  पुलिस आयुक्त ने एडीसीपी वरुणा को टीम के साथ तत्काल मौके पर भेजा।

विज्ञापन

सपा नेता ने किया था कब्जा

दबंग ने इस मंदिर/बाग के प्रवेश द्वार के पास दीवार बनाकर सोसाइटी के लोगों के आने-जाने का रास्ता ही रोक दिया था। पुलिस ने दीवार को हटावा कर रास्ता बनाकर दरवाजे की चाबी सोसायटी के जिम्मेदारों को सौंपी। पुलिस आयुक्त ने बताया कि शहर के बीचोबीच सिगरा के महमूरगंज इलाके की करीब 200 करोड़ रुपये की भूमि पर शिव मंदिर और फूलों का बाग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोसाइटी द्वारा बाबा विश्वनाथ को 209 वर्षों से भोग प्रसाद अनवरत चढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिवपुर से चुनाव लढ़ चुके सपा नेता और उसके भाई ने कब्जा किया था। मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed