{"_id":"6509f3b746fd377de10a5fa4","slug":"lalbaghs-king-was-worshiped-all-day-long-tableaus-stole-the-show-varanasi-news-c-20-vns1013-366026-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: लालबाग का राजा का दिनभर पूजन अर्चन, झांकियों ने लूटा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: लालबाग का राजा का दिनभर पूजन अर्चन, झांकियों ने लूटा मन
विज्ञापन
गणेशोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को प्रथम पू्ज्य भगवान गणेश का सुबह और शाम को पूजन-अर्चन किया गया। इस दौरान प्रतियोगिताएं भी हुईं। श्रीकाशी मराठा गणेश उत्सव समिति की ओर से सुबह आसभैरो स्थित अग्रवाल भवन में मुंबई के सुप्रसिद्ध लालबाग के राजा की प्रतिमूर्ति विराजमान की गई। इसके साथ श्रीगणेश उत्सव समारोह का शुभारंभ हुआ। अर्चक श्रीखुंटे महाराज ने पूजन कराया। समिति के संरक्षक संतोष पाटिल ने श्रीगणेश जी की पूजा मराठी परंपरा से की। महाआरती समिति के अध्यक्ष आनंद सूर्यवंशी, हनुमान शिंदे आदि ने की। पूजन में चेतन मठ के प्रमुख बलबींद्र सिंह, डॉ.अशोक राय, अवनीश विक्की, अशोक शिंदे, चक्रवर्ती विजय नावड़, निखिल पाटिल, कैलाश सिंह विकास आदि मौजूद रहे। शाम को नीरज कुमार सेठ की टीम ने गणेश जी की झांकी सजाई। कलाकारों ने भजनों से गणपति को गुणगान किया। सहित अनेक पदाधिकारी व सदस्य शामिल रहे।
शारदा भवन गणेशोत्सव शारदा भवन में श्रीगणेशोत्सव की धूम रही। पूजन अर्चन के साथ के बाद शलाका परीक्षा, दर्शन, व्याकरण, साहित्य एवं ज्योतिष विषय पर प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल हुए। इसके बाद साहित्य एवं व्याकरण विषय में विद्यार्थियों का व्याख्यान हुआ। इस दौरान शास्त्रार्थ भी हुआ। श्री काशी विश्वनाथ न्यास अध्यक्ष प्रो. नागेंद्र पांडेय, प्रो. कमलेश झा, प्रो. राजाराम शुक्ल, प्रो. रामकिशोर त्रिपाठी, प्रो. बृजभूषण ओझा, प्रो. रमाकांत पांडेय, प्रो. दिव्य चैतन्य ब्रह्मचारी, डॉ. संजय त्रिपाठी, डॉ. विपिन बिहारी, डॉ. केशव पोखरेल, डॉ. रविकांत भारद्वाज, डॉ. आशीष मणि त्रिपाठी, डॉ. जगदीश त्रिपाठी, डॉ. अभिषेक कुमार उपाध्याय आदि विद्वानों ने विचार रखे।
लोकमान्य सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव की ओर से षोडशोपचार पूजन हुआ। डमरू वादन के साथ पूजन हुआ। इसके बाद वीरांगना लक्ष्मीबाई विषयक गोष्ठी हुई। उपेंद्र विनायक सहस्रबुद्धे ने लक्ष्मीबाई की जन्मतिथि एवं जन्मस्थान के बारे में बताया। गोपी चंद, मयंक दीक्षित, जान्हवी मिश्रा, मोतीलाल, वैभव दीक्षित, ब्रह्मदत्त त्रिपाठी, गोपी चंद, अर्चना निगम, ज्योति संकर त्रिपाठी, विनोद त्रिपाठी, दिलीप सिंह सिसोदिया आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
घोड़े पर विराजे गणपति
नूतन बालक गणेशोत्सव समाज सेवा मंडल की ओर से दूसरे दिन दुर्गाघाट स्थित पूजा पंडाल में गणेश जी को घोड़े पर विराजमान कराया गया। मूर्ति गौरव गोपाल रटाटे व पंडित हेमंत जोशी के आचार्यत्व में गणेश पूजन व सहस्त्रनामार्चन का कार्यक्रम हुआ। बच्चों ने मराठी परंपरा के तहत पदगान किया। प्रोफेसर प्रद्युम्न शाह सिंह की अध्यक्षता विद्वत सत्कार का आयोजन हुआ। इस दौरान पं. प्रवर कमलेश झा व वरिष्ठ तबला वादक किशन रामडोहकर को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पं. गौरव गोपाल रटाटे, पं. उत्कर्ष माधव रटाटे, सौमित्र प्रभाकर शुक्ल, पं. प्रवर जगन्नाथ शास्त्री तेलंग, डॉ. माधव जनार्दन रटाटे, जगन्नाथ शास्त्री आदि मौजूद रहे। प्रवीण वसंत पटवर्धन ने बताया कि बुधवार को गणेश जी को मोर पर विराजमान कराया जाएगा। पूजन कर मनाया श्रीगणेश जन्मोत्सव
श्रीकृष्ण उत्सव सेवा समिति की ओर से श्रीगणेश चतुर्थी जन्मोत्सव मनाया गया। वेदप्रकाश मिश्र ने वैदिक मंत्रो के साथ पूजन किया। गंगाजल, दूध, दही, घी, शहद, चीनी एवं पंचामृत से अभिषेक कर शृंगार किया। भगवान गणपति को सहस्त्रअर्चन कर लड्डू, धान का लावा और दूर्वा, मालपुआ, फल से भोग लगाया गया। प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अशोक कसेरा महामंत्री विनोद कसेरा कोषाध्यक्ष भईया लाल सहित अनिल कसेरा विष्णु कसेरा सोनू अरूण कसेरा अन्य बहुत लोग उपस्थित रहे।