फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lakhs rupees looted by bike rider criminal to bank mitra in azamgarh up

आजमगढ़: बदमाशों ने दिनदहाड़े बैंक मित्र को लूटा, तमंचे की मुठिया से वार कर फरार

Sat, 07 Nov 2020 05:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 07 Nov 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
Lakhs rupees looted by bike rider criminal to bank mitra in azamgarh up
पीड़ित से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में बाइक सवार बदमाशों ने बैंक मित्र को दिनदहाड़े लूट लिया। चार बदमाशों ने तमंचे की मुठिया से पीड़ित को घायल कर दिया, और ढाई लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के कोर्राघाटमपुर मोड़ पर शनिवार दोपहल ढाई बजे हुई है।

विज्ञापन

लूट की सूचना मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अहरौला थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल बैंक मित्र को इलाज के लिए भेज दिया। इसके साथ ही लूटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन



अहरौला थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव निवासी मनोज पुत्र मेवालाल जनसेवा केंद्र चलाता है। वह यूनियन बैंक माहुल से संबंद्ध बैंक मित्र है। शनिवार को वह यूबीआई से ढाई लाख रुपये निकाल कर अपने जनसेवा केंद्र पर बाइक से जा रहा था। अभी वह माहुल-अहरौला मार्ग से कोर्राघाटमपुर जाने वाले लिंग मार्ग पर ही पहुंचा था कि पहले से घात लगा कर मौजूद बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। उन्होंने चाभी निकाल कर झाड़ी में फेक दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर मनोज उनसे भिड़ गया। इसी दौरान एक दूसरी बाइक पर सवार दो और बदमाश मौके पर पहुंच गए। एक बदमाश ने तमंचे की मुठिया से मनोज के सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे मनोज का सिर का फट गया और वह लहुलुहान होकर मौके पर ही गिर गया।

इसके बाद बदमाश मनोज के कंधे पर टंगे रुपये भरे बैग को लूट कर भाग निकल गए। आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो सूचना पुलिस को दी। लूट की सूचना पर अहरौला पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एसओ ब्रह्मदीन पांडेय मौके पर पहुंच गए।

बैंक मित्र के साथ पहले भी लूट हो चुकी है। पुलिस मनोज की मरहम-पट्टी कराने के बाद घटना के बारे में पूछताछ में जुटी है। वहीं पीड़ित ने घटना के बाबत चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर थाने पर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed