{"_id":"5bf184bfbdec2269475361a0","slug":"lady-shikshamitra-caught-with-electronic-device-in-tet-exam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टीईटी परीक्षा: इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस संग पकड़ी गई महिला शिक्षामित्र, इतने रुपये में तय हुआ था सौदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी परीक्षा: इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस संग पकड़ी गई महिला शिक्षामित्र, इतने रुपये में तय हुआ था सौदा
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी/भदोही
Updated Mon, 19 Nov 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज दे रही थी परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हाईस्कूल तथा इंटर के बाद अब प्रतियोगी परीक्षाओं में भी फर्जी परीक्षार्थियों ने सेंध लगा ली है। उत्तर प्रदेश एसटीएफ की कड़ी निगरानी में हो रही यूपी टीईटी 2018 में रविवार को ऐसे ही कई जगहों पर फर्जीवाड़ा सामने आया। भदोही के गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज में परीक्षा की प्रथम पाली में एक महिला शिक्षामित्र को इलेक्ट्रानिक डिवाइस के साथ पकड़ा गया।
वह प्रयागराज जिले के बरौत भटौली की रहने वाली है। उस पर कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज गोपीगंज में पहली पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षकों वेद प्रकाश मिश्र और सत्येंद्र कुमार को किसी परीक्षार्थी के बात करने का संदेह हुआ। उन्होंने देखना शुरू किया तो एक महिला कान में ब्लूटूथ लगाए दिखी।
इस पर कक्ष निरीक्षकों ने महिला पुलिस को बुलाया। उन्होंने चेक किया तो उसके कपड़ों से एक इलेक्ट्रानिक डिवाइस बरामद हुआ। महिला शिक्षामित्र सुचिता देवी पत्नी घनश्याम बिंद निवासी करारी भटौली बरौत थाना हंडिया प्रयागराज की है। पूछताछ में उसने बताया कि वह पेपर हल करने के लिए इसका प्रयोग कर रही थी।
विज्ञापन
कक्ष निरीक्षक ने उसके प्रश्नपत्र आदि को जब्त कर लिया। उसने बताया कि परीक्षा उत्तीर्ण कराने के लिए ढाई लाख में सौदा तय हुआ था। जिसमें नीतीश बिंद निवासी जगापुर को उसने 20 हजार दे दिया है। पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने कहा कि महिला के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

बनारस में पकड़ा गया मुन्ना भाई, मुकदमा दर्ज
शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में रविवार को पहली पाली में वाराणसी के नदेसर स्थित कटिंग मेमोरियल स्कूल में दूसरे की जगह परीक्षा देते एक मुन्ना भाई पकड़ा गया। केंद्राध्यक्ष की तहरीर पर पकड़े गए युवक बिहार निवासी बिट्टू कुमार पर धोखाधड़ी सहित कई मामलों में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पहली पाली में अभ्यर्थियों से उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर के समय यह मामला पकड़ में आया। कक्ष निरीक्षक ने प्रवेश पत्र पर दर्ज नाम, प्रमाण पत्र, फोटो आदि का मिलान किया तो संबंधित युवक के पास जहां प्रवेश पत्र पर फोटो गलत मिला वहीं इसके पास बीटीसी की मार्कशीट भी गलत थी।
जांच होने के बाद जब इसकी पुष्टि हो गई तो सूचना पुलिस के साथ ही अधिकारियों को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी जब पूछताछ शुरू की तो उसने अपने भाई सुशील कुमार की जगह परीक्षा देने की बात बताई।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि मधेपुरा बिहार निवासी बिट्टू कुमार गाजीपुर निवासी सुशील कुमार की जगह परीक्षा दे रहा था। परीक्षा के लिए बिट्टू ने 10 हजार रुपये में सौदा तय होने की बात भी कैं ट थाने में कबूली। पुलिस इस मामले से जुड़े और लोगों की तलाश में जुट गई है।