वेस्टर्न आउटफिट में न्यू ईयर की पार्टी के लिए तैयार हैं महिलाएं, नए साल के स्वागत की तैयारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल की पार्टी के लिए महिलाएं तैयार हो चुकी हैं। न्यू ईयर की पार्टी में महिलाओं ने परंपरागत परिधानों की जगह वेस्टर्न आउटफिट को चुना है। इस मौसम में महिलाओं और लड़कियां पश्चिमी परिधानों को तवज्जों दे रही हैं।
फैशन डिजाइनर्स के पास ज्यादातर नए साल पर पश्चिमी परिधान जैसे गाउन, लांग स्कर्ट विथ शॉल आदि के आर्डर हैं। मार्केट में भी इस तरह के पार्टी वियर गाउन उपलब्ध हैं। वहीं शिमरी फैब्रिक पर बने गाउन की डिमांड है। सफेद और गोल्डेन कलर में गाउन को न्यू ईयर पार्टी के लिए परफेक्ट माना जा रहा है। इसमें सिल्क बेस पर शिमरी फैब्रिक पर बने गाउन हिट हैं। इस वक्त ये चलन में हैं।
हॉट कलर है हिट
न्यू ईयर पार्टी में ज्यादातर वाइट, रेड, ब्लैक, शिमरी टच लिए गोल्डेन या सिल्वर कलर के परिधान ज्यादा पसंद किया जा रहे हैं। इसमें सफेद के अलावा सभी हॉट कलर हैं जो विंटर सीजन में गर्माहट का अहसास देते हैं।
विंटर पार्टी गाउन क को लेकर डिजाइनर्स काफी प्रयोग कर रहे हैं। महिलाएं अपनी पसंद के अनुसार उसे डिजाइन करवाने में ज्यादा अच्छा महसूस कर रही हैं। मरून कलर का गाउन भी न्यू ईयर की पार्टी में हिट है। गाउन में वेस्ट लाइन के पास नेट का प्रयोग किया जा रहा है।