{"_id":"62002adc162c8c4ed351a983","slug":"lack-of-buses-on-many-routes-including-gorakhpur-passengers-upset-varanasi-news-vns6373278144","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर समेत कई रूटों पर बसों की किल्लत, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर समेत कई रूटों पर बसों की किल्लत, यात्री परेशान
विज्ञापन
वाराणसी। विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राज्य परिवहन निगम की बसों को चुनाव ड्यूटी में भेजने का सिलसिला जारी है। अबतक 203 बसें भेजी जा चुकी हैं। बसों के जाने से वाराणसी परिक्षेत्र के आठ डिपो से निर्धारित मार्गों पर बसों की किल्लत हो गई है। इस वजह से गोरखपुर समेत अन्य रूटों पर के यात्रियों को परेशानी हो रही है।
बीते 18 जनवरी तक 42 और 31 जनवरी तक 54 बसों को भेजा गया था। जबकि प्रदेश के पहले चरण के मतदान को देखते हुए इस सप्ताह अब तक कुल 230 बसों को चुनाव ड्यूटी के लिए भेज दिया गया है। परिक्षेत्र में कुल 503 बसें हैं। जिनमें लगभग 435 बसें संचालित हो रही हैं। वर्तमान में चुनाव ड्यूटी में जाने के बाद परिक्षेत्र में लगभग दो सौ बसें ही संचालित हो पा रही हैं।
चुनाव में ड्यूटी के लिए अब तक वाराणसी परिक्षेत्र की सभी आठ डिपो से 230 बसों को भेजा गया है। यात्रियों की जरूरत के हिसाब से बसों को निर्धारित रूटों पर लगाया जा रहा है।- केके तिवारी, क्षेत्रीय प्रबंधक, वाराणसी परिक्षेत्र
विज्ञापन
रात में ठंड लगती है। इसी लिए दोपहर में अपने घर सोनभद्र जाने के लिए रोडवेज बस स्टैंड आए हैं। एक घंटे के ऊपर हो गया। बस का इंतजार कर रहे हैं। काउंटर भी पूछताछ की लेकिन बस नहीं मिली।- राहुल कुमार, यात्री -----
काफी देर से खड़े हैं। रिश्तेदार के घर शादी में देवरिया जाना था। गोरखपुर के लिए जाने वाली बस आने का समय कई बार काउंटर पर पूछा। लेकिन अभी तक बस नहीं आई। - वेद प्रकाश मिश्रा, यात्री