फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Laborers no longer face financial crisis in daughters marriage in uttar pradesh

UP: श्रमिकों को बेटियों के कन्यादान के लिए अब नहीं होती आर्थिक संकट, काम आती है ये व्यवस्था

Thu, 28 Mar 2024 08:24 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 28 Mar 2024 08:24 PM IST
सार

UP News: उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड बेटियों की शादी में आर्थिक मदद कर रही है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में जनवरी 2024 तक वाराणसी मंडल के चार जिलों में सरकार की ओर से 2105 कन्याओं का विवाह कराया गया। इस मद में 115775000 रुपये खर्च किए गए। 

विज्ञापन
Laborers no longer face financial crisis in daughters marriage in uttar pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रमिक वर्ग के लिए भी योगी सरकार आशा का किरण बनी है। निर्माण श्रमिकों को अपनी बेटियों के कन्यादान के लिए अब आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ रहा है। सरकार गरीबों की बेटियों का हाथ भी पीला करा रही है। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड बेटियों की शादी में आर्थिक मदद कर रही है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में जनवरी 2024 तक वाराणसी मंडल के चार जिलों में सरकार की ओर से 2105 कन्याओं का विवाह कराया गया। इस मद में 115775000 रुपये खर्च किए गए। 

विज्ञापन


प्रदेश सरकार कई विभागों के माध्यम से गरीबों के लिए कल्याणकारी योजना चला रही है। इसमें श्रम विभाग द्वारा चलाई जा रही कन्या विवाह सहायता योजना निर्माण श्रमिकों के लिए वरदान साबित हो रही है। सहायक श्रमायुक्त श्री घनश्याम सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड अंतर्गत कन्या विवाह सहायता योजना में श्रमिकों की बेटियों की शादी के लिए 55 हजार रुपये तथा अंतरजातीय विवाह हेतु 61,000 की धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन


निर्माण से जुड़े श्रमिक की उम्र 18 से 60 वर्ष होना जरूरी है। पंजीकरण के समय पिछले 12 माह में 90 दिन निर्माण श्रमिक के रूप में काम जरूरी है।

वर्ष 2023-24 में जनवरी तक योजना से हुए लाभान्वित
जिला लाभार्थी की संख्या भुगतान धनराशि
वाराणसी 509 27995000
जौनपुर  475 26125000
गाजीपुर 651 35805000
चंदौली  470 25850000
कुल चार जिले 2105 लाभार्थी 115775000 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed