फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Laborer who went to work died, family created ruckus

Varanasi News: काम करने गए मजदूर की मौत हुई, परिजनों ने हंगामा किया

Tue, 06 Aug 2024 06:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
Laborer who went to work died, family created ruckus
कंदवा क्षेत्र की परशुराम नगर कॉलोनी में काम करने आए मजदूर की सोमवार को मौत हो गई। मजदूर की मौत की सूचना पाकर पहुंचे उसके परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर काफी देरी तक हंगामा किया। मंडुवाडीह थाने की पुलिस के समझाने पर परिजन शांत हुए तो शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। बच्छांव निवासी संदीप कुमार गौड़ (32) अपने घर से परशुराम नगर कॉलोनी में मजदूरी करने गया था। वहां जाने के कुछ देर बाद ही उसकी तबीयत खराब हो गई। खनाव का रहने वाला ठेकेदार जग्गा उसे ऑटो में लेकर अस्पताल में इलाज कराने के लिए ले गया, लेकिन उसे बचाया नही जा सका।
विज्ञापन

इस पर ठेकेदार जग्गा ने उसके शव को बच्छाव स्थित घर पहुंचाया। संदीप की मौत की सूचना पाकर उसके चाचा विजय कुमार अन्य लोगों के साथ शव को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। सभी लोग गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाकर ठेकेदार और साथ में काम कर रहे मजदूरों को बुलाने की मांग पर अड़ गए। उधर, संदीप की मौत के बाद उसकी पत्नी नीलम की हालत बेसुधों जैसी थी। संदीप चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। उसकी तीन बेटियां और एक बेटा है। मंडुवाडीह थाने की पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होने पर उसके आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed