फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kushti

अखाड़े में गदा फेरेंगी बेटियां

Mon, 29 Jul 2019 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
kushti
वाराणसी। नागपंचमी पर एक बार फिर बेटियां अलग अंदाज में अपना दमखम दिखाएंगी। इस बार अखाड़े में बेटियां गदा, जोड़ी व डंबल फेरती दिखेंगी। कुश्ती संघ की पहल पर पहली बार वाराणसी में जोड़ी गदा प्रतियोगिता का आयोजन होगा। सिगरा स्थित संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में इसकी तैयारी भी शुरू हो गई। यहां महिला पहलवान गदा-जोड़ी, नाल फेरते नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

कोच गोरखनाथ यादव की देखरेख में अभ्यास करती हुईं महिला पहलवान जमकर पसीना बहा रही हैं। भारी भरकम गदा को भी चेहरे पर बिना किसी हिचक के महिला पहलवान यहां फेरते देखी जा सकती हैं।
विज्ञापन

पहलवान राजेश्वरी, भावना, खुशबू, मधु, कामिनी, प्रीती सिंह, अर्चना एक अगस्त तक परीक्षण के बाद अखाड़े में अपना दमखम दिखाएंगी। गोरख यादव बताते हैं कि लोगों की बदलती सोच का असर कुश्ती सहित अखाड़े से जुड़ी प्राचीन विधाओं पर पड़ा है। युवा अखाड़ा छोड़कर जिम संस्कृति से जुड़ते जा रहे हैं। ऐसे में महिला पहलवान का जोड़ी, गदा प्रतियोगिता में हिस्सा लेना समाज को एक बड़ा संदेश देगा। जिला कुश्ती संघ के राजीव सिंह रानू ने बताया कि अखाड़ा तुलसीदास में महिला पहलवानों की कुश्ती ने महिला सशक्तीकरण के लिए एक बड़ा उदाहरण पेश किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी प्रवीण प्रशिक्षक नियुक्त
वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी प्रवीण सिंह को प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है। प्रवीण ने रविवार को बताया कि अब वे हॉकी वाराणसी की महिला टीम को भी प्रशिक्षित करेंगे। बनारस में दो-दो एस्ट्रो टर्फ हॉकी मैदान होने से युवाओं को काफ ी लाभ मिलेगा। अंबाला में 21 से 23 जुलाई तक आयोजित रेल मेले में सम्मानित शिवपुर के रहने वाले प्रवीण का कहना है कि खेल दिवस 29 अगस्त से वह प्रशिक्षण शिविर शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed