फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kumbh 8 Reverent injured in accident in bhadohi

भदोही में कंटेनर ने श्रद्धालुओं की दो बसों में मारी टक्कर, आठ यात्री घायल

Wed, 27 Feb 2019 12:44 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही Published by: Sayali Maurya Updated Wed, 27 Feb 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
Kumbh 8 Reverent injured in accident in bhadohi
घायल श्रद्धालु - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में बुधवार तड़के एक कंटेनर ने श्रद्धालुओं की बस में टक्कर मार दी। जिसमें आठ यात्री घायल हो गए। आठ में से चार घायलों की हालत गंभीर है और उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन


बुधवार तड़के जिले के ऊंज थानाक्षेत्र के सूफीनगर इलाके में राजमार्ग 2 पर बिहार के श्रद्धालुओं से भरी दो बस खड़ी थीं। जिसमें पीछे से आ रहे एक कंटेनर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे खड़ी बस आगे की बस को धक्का मारते हुए पलट गई। दोनों बसों में कुल 8 यात्री मौजूद थें।
विज्ञापन


जिसमें सभी यात्री घायल हो गए। घायलों में अभय कुमार साहनी(32) पुत्र रामदेव साहनी निवासी रजईपुर बिहार, सुभाष ठाकुर(46) पुत्र केदार प्रसाद निवासी धलवाना बिहार, शिव कुमार(39) पुत्र चंद्रदीप तिवारी निवासी रजईपुर बिहार, नारद राय (35) पुत्र स्व. चंद्र देव निवासी कल्याणपुर बिहार, बीरबल साह(58) पुत्र नथुरी साह निवासी बखरी बिहार, वकील यादव(36) पुत्र लालचंद यादव निवासी बखरी कल्याणपुर बिहार, राजू(35) पुत्र बाबूलाल यादव निवासी बड़वा बखरी मोतिहारी बिहार, नगीना यादव(60) निवासी बड़वा बखरी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने सभी घायलों को सीएचसी गोपीगंज में भर्ती कराया। जहां पर चार घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया। घायलों ने बताया कि वे प्रयागराज कुंभ से स्नान करके गंगाजल लेकर बिहार के प्रचीन शिव मंदिर में चढ़ाने के लिए वापस जा रहे थें। सुबह जब वे सभी बस रोक कर आराम कर रहे थें, तभी यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed