फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Kumar vishwas comment on bjp mla surendra singh ballia on sexual assault statment on culture daughter 

संस्कार वाले बयान पर भाजपा विधायक को कुमार विश्वास ने लिया आड़े हाथों, बोले- इनकी जहालत को जस्टिफाई करके बताएं?

Sun, 04 Oct 2020 02:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 04 Oct 2020 02:46 PM IST
विज्ञापन
Kumar vishwas comment on bjp mla surendra singh ballia on sexual assault statment on culture daughter 
kumar vishwas - फोटो : amar ujala

बलिया जिले के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्हें कवि डॉ. कुमार विश्वास ने निशाने पर लिया है। कुमार विश्वास ने ट्वीट कर पूछा है कि क्या जिन बच्चियों के साथ दुष्कृत्य हुआ, उनके परिवार वालों ने बच्चियों को अच्छे संस्कार नहीं दिए? उन्होंने लिखा है कि बड़े से बड़ा पार्टी भक्त इन विधायक जी की जहालत को जस्टिफाई कर के बताए? कुतर्कों की और सोच की नीचता कहां तक है, पता तो चले?

विज्ञापन

भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने शनिवार को बयान दिया था कि संस्कार से दुष्कर्म रुक सकता है। शासन व तलवार से दुष्कर्म नहीं रुक सकते। उन्होंने कहा था कि माता-पिता अपनी जवान बेटी को सांस्कारिक वातावरण में रहने का तरीका सिखाएं।
विज्ञापन





आपको बता दें कि बलिया जिले के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा था कि हाथरस में दुष्कर्म नहीं हुआ था, इसकी पुष्टि लैब व पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हो गई है। युवती के साथ मारपीट हुई है व उसकी हत्या हुई है। यह निंदनीय घटना है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kumar vishwas comment on bjp mla surendra singh ballia on sexual assault statment on culture daughter 
बलिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह - फोटो : ANI

उधर, जब कुमार विश्वास की टिप्पणी को लेकर विधायक सुरेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मुझे जो उचित लगा मैंने कहा। किसी की टिप्पणी या ट्वीट का मैं जवाब देना नहीं चाहता। बच्चे संस्कारित होंगे तो अपराध कम होंगे, यह सनातन धर्म की बहुत पुरानी सीख है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed