फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kumaon's sitting Holi will be seen in Kashi, there will be a shower of love, joy and enthusiasm

Varanasi News: काशी में दिखेगी कुमाऊं की बैठकी की होली, बरसेगा प्रेम-उल्लास और उमंग

Tue, 03 Mar 2026 09:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 09:58 PM IST
विज्ञापन
Kumaon's sitting Holi will be seen in Kashi, there will be a shower of love, joy and enthusiasm
काशी की संस्कृति में रचे-बसे मारवाड़ी, सिंधी, गुजराती, मराठी, बंगाली, उत्तराखंड के कुमाऊं समाज की होली के रंग दिखेंगे। कुमाऊं की बैठकी की होली होगी तो कहीं अपने कुलदेवों के साथ लोग होली खेलेंगे। गुजराती समाज के लोग गोपाल मंदिर में ठाकुर जी के साथ होली खेलेंगे। कुलदेवी सिद्ध माता के दर्शनकर अबीर गुलाल चढ़ाएंगे। विशेष मिठाई श्रीखंड बनाई जाएगी। वहीं, मारवाड़ी समाज में महिलाएं व कुंवारी कन्याएं गणगौर माता का पूजन शुरू करेंगी जो 16 दिनों तक चलेगा। राजस्थानी गुझिया, काजीबाड़ा विशेष पकवान बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं, उत्तराखंड के कुमाऊं समाज में चीरबंधन व चीरदहन का खासा महत्व है। होली के एक दिन चीरदहन होता है। 10 दिन पहले से ही होली शुरू हो जाती है। होली के दिन बैठकी की होली महिलाएं व पुरुष अलग-अलग खेलते हैं। सिंधी समाज अपने आराध्यदेव झूलेलाल की पूजा कर होली खेलेंगे। बंगाली समाज में आराध्यदेवी मां काली को अबीर गुलाल चढ़ाकर पूजा करेंगे। दिन में 12 बजे खेलेंगे। विशेष व्यंजन में खीर बनाकर एक दूसरे को खिलाएंगे। अग्रवाल समाज में होली पर कांजी खास होता है। इसे अपनी बहन-बेटियों के यहां भेजते हैं। कांजी गन्ने के रस से तैयार की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed