{"_id":"6677603fd73a23229c0b9166","slug":"kuli-wale-app-online-booking-of-coolie-started-at-banaras-railway-station-varanasi-news-c-20-vns1075-642557-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kuli Wale App:बनारस रेलवे स्टेशन पर कुली की ऑनलाइन बुकिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kuli Wale App:बनारस रेलवे स्टेशन पर कुली की ऑनलाइन बुकिंग शुरू
विज्ञापन
मोतीलाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमएलएनएनआईटी) प्रयागराज के छात्र की अगुवाई में शुरू स्टार्टअप ने बनारस में ऑनलाइन कुली सर्विस देने को तैयार है। बीटेक (बायोटेक्नोलॉजी) अंतिम वर्ष के छात्र उत्सव गुप्ता और उनकी टीम के सहयोग से रेलवे स्टेशनों पर ऑनलाइन कुली मुहैया कराने के मकसद से बनी कंपनी ‘कुली वाले’ की सेवा बनारस रेलवे स्टेशन पर शुरू हो गई है।
कंपनी के निदेशक उत्सव ने बताया कि उन्होंने बनारस में 10 कुलियों के साथ एप शुरू किया है, जिसकी मदद से ऑनलाइन कुली बुक कराए जा सकते हैं। रेलवे से अनुमति मिलने के बाद 15 जून को इसे बनारस स्टेशन पर लांच किया गया। नई दिल्ली और नासिक से बुकिंग आनी शुरू भी हो गई है, लेकिन वहां अभी सर्विस शुरू नहीं है। टीम में ऋषभ सिंह सीओओ, सिद्धार्थ बोस सीटीओ, सुंदरम सिंह ऑपरेशन मैनेजर, विवेक कुमार लीड कंसल्टेंट बिजनेस डेवलपमेंट और नैना सिंह लीड कंसल्टेंट ह्यूमन रिसोर्स हैं।