फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Krishna Janmashtami in Bhole city varanasi: Kanha will be born in house in Mohratri today

भोले की नगरी में कृष्ण जन्माष्टमी: आज मोहरात्री में घर-घर जन्मेंगे कान्हा, वाराणसी में गूंजेगी बधाई, घरों में तैयारियां पूरी

Mon, 30 Aug 2021 12:36 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 30 Aug 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Krishna Janmashtami in Bhole city varanasi: Kanha will be born in house in Mohratri today
काशी में जन्माष्टमी पर सज गए बाजार। - फोटो : अमर उजाला

भोले की नगरी काशी में नंदलाला के जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। ज्योतिष विधि-विधान के अनुसार गृहस्थ सोमवार को भगवान कृष्ण का जन्मदिन मनाएंगे। वहीं संन्यासी 31 अगस्त को बाल-गोपाल के प्राकट्य दिवस पर दर्शन करेंगे। रविवार को घरों में कृष्ण जन्माष्टमी की झांकी सजाने के लिए लोग देर शाम तक खरीदारी करते रहे। कोई उनका पोशाक पसंद कर रहा था तो कोई उनकी बांसुरी और मोर मुकुट चुनने में लगा हुआ था। शृंगार से जुड़े सामानों के साथ फूल और फल की भी खूब खरीदारी हुई।

विज्ञापन


काशी में दिखा ब्रज सा नजारा
हरे कृष्ण हरे राम संकीर्तन सोसाइटी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय महामहोत्सव का रविवार को महमूरगंज स्थित माहेश्वरी भवन में हरे कृष्ण महामंत्र के साथ भव्य शुभारंभ किया गया। महोत्सव के अवसर पर राधा गोविंद देव, जगन्नाथ, बललदेव व सुभद्रा जी का शृंगार किया गया। झूला तो झूले रानी राधिका झूलावे नंद कुमार..., मन बस गयो नंद किशोर अब जाना नहीं कहीं और बसा लो वृंदावन में... भजनों से पूरा माहौल ब्रज जैसा लग रहा था।
विज्ञापन


अन्याय, अत्याचार और अंधकार पर विजय दिवस है जन्माष्टमी
पौराणिक कथाओं के अनुसार कृष्ण जन्माष्टमी संस्कार, संस्कृति, भारतीयता और राष्ट्रीयता का पर्व है। इस दिन अंधकार, अन्याय, अत्याचार और आतंकी भाव का शमन होता है। आज की पीढ़ी के लिए भगवान श्री कृष्ण के अवतार को अपना पथ प्रदर्शक माना जाता है। ये विचार संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के पूर्व संध्या पर व्यक्त किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Krishna Janmashtami in Bhole city varanasi: Kanha will be born in house in Mohratri today

कैसे करें भगवान को प्रसन्न
प्रो. त्रिपाठी ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए उपवास रखने के साथ विशेष पूजा-अर्चना करनी चाहिए। घर में मौजूद भगवान की प्रतिमा को पीले रंग के वस्त्र पहनाकर, धूप-दीप से वंदन करें। भगवान को पुष्प अर्पित करें, चंदन लगाएं। भगवान कृष्ण को दूध-दही, मक्खन विशेष पसंद हैं, ऐसे में इसका प्रसाद बनाएं और भगवान को अर्पित करें, सभी को वही प्रसाद दें।

संपूर्णानंद में आज मनाई जाएगी जन्माष्टमी
विश्वविद्यालय में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की शुरुआत रात नौ बजे से होगी जो मध्यरात्रि 12 बजे तक चलेगा। मध्यरात्रि में परिसर स्थित मां वाग्देवी मंदिर में विश्वविद्यालय परिवार के साथ मनाया जाएगा।

Krishna Janmashtami in Bhole city varanasi: Kanha will be born in house in Mohratri today

सुंदरपुर स्थित मोना मेहरोत्रा और अजीत मेहरोत्रा के घर में कान्हा का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। घर में झांकी सजाने के साथ भजन-कीर्तन का कार्यक्र म आयोजित है। लड्डू गोपाल को भोग लगाने के लिए मोना ने पंजीरी के लड्डू तैयार किए है।

घरों में सफाई संग रंगाई-पुताई
चितईपुर निवासी आनंदिता हर साल अपने हाथों से लड्डू गोपाल के लिए पोशाक, मोतियों की माला तैयार करती है। रविवार को उन्होंने घर में बने पूजा स्थल की साफ-सफाई कर रंगाई कर उसे झालरों से सजाया।

ओलंपिक का भी दिखेगा नजारा
कृष्ण जन्माष्टमी पर सजने वाली झांकी में ओलंपिक का नजारा भी दिखेगा। बाजारों में इस बार बाल गोपाल के लिए हॉकी और भाला भी आया है। वहीं मंदिरों व घर में इस थीम पर झांकी भी सजाने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed