{"_id":"6070b3fb8ebc3ec7522918be","slug":"kray-kendra-in-varanasi-varanasi-news-vns5842593145","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्र पर नहीं हुई खरीद किसान लौटे वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंद्र पर नहीं हुई खरीद किसान लौटे वापस
विज्ञापन
एक तरफ कई केंद्रों पर किसान गेहूं की बिक्री के लिए पहुंच नहीं रहें है। तो वहीं दूसरी ओर पॉप (पॉइंट आफ परचेज) मशीन के इंतजार में कई केंद्र गेहूं की खरीद ही नहीं कर रहे हैं। शुक्रवार को कुछ ऐसा ही हाल फूलपुर स्थित पीसीएफ (साधन सहकारी समिति) के क्रय केंद्र का रहा।
यहां किसान पहुंचे तो गेहूं की खरीद ही नहीं की गई। मजबूरन किसान पंजीकरण कराकर वापस लौट जा रहे हैं। पिंडरा ब्लाक में कुल चार क्रय केंद्र है। जिसमें एक विपणन विभाग का और तीन पीसीएफ के हैं। जिसमें से एक फूलपुर का है। किसान जगदीश चंद्र शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में लगभग गेहूं की कटाई मड़ाई का काम पूरा हो चुका है। 76 क्विंटल गेहूं बेचने के लिए मैं शुक्रवार को केंद्र पर गया, लेकिन खरीद नहीं की गई। केंद्र प्रभारी ने खरीद करने से मनाकर दिया। इसके बाद मैं अपने सभी दस्तावेज जमा करके वापस लौट गया।
अभी पॉप (पॉइंट आफ परचेज) मशीन का इंतजार किया जा रहा। शासनादेश है कि इस सीजन पॉप मशीन के माध्यम से ही गेहूं की खरीद होगी। यदि मशीन नहीं आई तो एक दो दिन में पुराने तरीके से ही खरीद की जाएगी। - विनोद कुमार, सहायक आयुक्त सहकारिता